• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'काली हड्डी' लिखे बक्से में मांस मुंबई ले जाते इंदौर में गिरफ्तार, काले हिरण का होने का शक

महू में पुलिस और वन विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जो 60 किलो मांस लेकर भोपाल से मुंबई जा रहे थे। यह मांस काले हिरण का बता...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 03 Dec 2024 07:46:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 12:04:02 AM (IST)
'काली हड्डी' लिखे बक्से में मांस मुंबई ले जाते इंदौर में गिरफ्तार, काले हिरण का होने का शक
मांस की जांच के लिए सैंपल जबलपुर और हैदराबाद भेजे गए।

HighLights

  1. महू में वन्य प्राणी का मांस तस्करी करते 3 गिरफ्तार
  2. आरोपित भोपाल से मुंबई मांस लेकर जा रहे थे
  3. 60 किलो मांस जब्त, काले हिरण का होने का शक

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू : इंदौर के महू में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार में वन्य प्राणी का मांस ले जाते तीन लोगों को मंगलवार अलसुबह गिरफ्तार कर लिया। करीब 60 किलो यह मांस काले हिरण का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि करने के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

दो बक्सों में भरा था मांस

आरोपित मांस को भोपाल से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार में थर्माकोल के दो बड़े बाक्स में यह रखा था। एक बाक्स में 'काली हड्डी' लिखी हुई पर्ची भी मिली है। तीनों को सफेद इनोवा कार में एक होटल के पास पकड़ा गया। आरोपितों ने पुलिस और वन विभाग की पूछताछ में बताया कि वह भोपाल में आयोजित आलमी तब्लिगी इज्तिमा में शामिल होकर मुंबई लौट रहे थे।


आरोपितों के अनुसार, इज्तिमा में उन्हें बिलाल नाम का व्यक्ति मिला। वह खुद को लटेरी का रहने वाला बता रहा था। उसने अपने फार्म हाउस पर बकरे का मांस होने की बात कही। हमने उससे 20 हजार रुपये में मांस लिया और मुंबई लौट रहे थे। वन विभाग ने आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया।

पेशेवर तरीके से तस्करी

आरोपित इम्तियाज पुत्र शकील खान निवासी इंदिरा नगर दर्शन जवल अंधेरी वेस्ट मुंबई, सलमान पुत्र हारुन पियारजी निवासी मुनावरा बिल्डिंग मोमिन नगर ग्रेटर मुंबई और जौहर पुत्र इब्राहिम हुसैन निवासी मिल्लत नगर मुंबई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, बक्से की पैकिंग से प्रतीत हुआ कि आरोपित पेशेवर तरीके से यह कार्य करते रहे हैं।

पुलिस व वन विभाग की टीम को प्रलोभन देने का किया प्रयास

आरोपित भोपाल से मुंबई मांस का परिवहन कर ले जा रहे हैं। इसकी सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की गाड़ी क्षिप्रा थाने से पीछे लगी हुई थी। किशनगंज पुलिस को भी सूचना मिली तो आरोपित होटल के पास पकड़े गए। सूत्रों के अनुसार, आरोपितों ने पुलिस और वन विभाग टीम को रुपयों का प्रलोभन देने का प्रयास किया।

प्रथम दृष्टया वन्य प्राणी का लग रहा है। मांस किस जानवर का है, इसके लिए सैंपल लेकर जांच के लिए जबलपुर और हैदराबाद भेजे गए हैं। आरोपितों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

-कैलाश जोशी, एसडीओ, वन विभाग महू