• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

भेरूघाट में जाम से थमा रहा आगरा-मुंबई हाईवे, लेबड़ तक लगी गाड़‍ियों की लाइन; 4 जुलाई तक सामान्य होंगे हालात

Agra Mumbai Highway: खलघाट से इंदौर जाने वाले वाहनों को धार फाटा से बगड़ी होते हुए मानपुर मार्ग से निकाला जा रहा है।

By Harshal GehlotEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 07:46:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 07:59:04 AM (IST)
भेरूघाट में जाम से थमा रहा आगरा-मुंबई हाईवे, लेबड़ तक लगी गाड़‍ियों की लाइन; 4 जुलाई तक सामान्य होंगे हालात
भेरूघाट पर गुरुवार को आम से भरा ट्रक पलट गया। एबी रोड पर लगी रहीं वाहनों की लंबी कतार।

HighLights

  1. पुल मरम्मत और एनएचएआई के पेचवर्क से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
  2. ग्रामीण एसपी ने लिया जायजा; आम से भरा ट्रक भी पलटा
  3. वाहनों के गलत दिशा से निकलने के कारण कई किमी लंबा जाम लगा

नईदुनिया न्यूज, मानपुर/गुजरी। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के भेरूघाट क्षेत्र में अजनार नदी पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी यातायात व्यवस्था चरमराई रही। एक लेन बंद होने और एनएचएआई के पैचवर्क के दौरान वाहनों के गलत दिशा से निकलने के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

एक ओर वाहनों की कतार मानपुर, भेरूघाट होते हुए कुवाली तक पहुंच गई, जबकि दूसरी ओर लेबड़-रतलाम मार्ग पर बागड़ी और लेबड़ तक वाहन खड़े रहे। शाम तक जाम की स्थिति गणपति घाट तक पहुंच गई, जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों तक परेशान होते रहे। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकृष्ण, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार और मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


अजनार नदी के पुल से भारी वाहनों को निकलने से रोका

पुलिस ने यातायात नियंत्रित कर धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया। गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा ने भी पहुंचकर अजनार नदी पुल और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था का जायजा लिया। मरम्मत के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से पुल में कंपन महसूस होने पर कुछ समय के लिए आवागमन रोक दिया गया।

आम से भरा ट्रक वाहन से टकराकर पलटा

इसके बाद एनएचएआई ने पुल पर डिफेंडर जाइंट लगाने का कार्य पूरा कर यातायात फिर शुरू कराया। इसी बीच गुरुवार को इंदौर की ओर से आ रहा आम से भरा एक ट्रक खड़े वाहन से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई। पुलिस ने चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के बाद ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

4 जुलाई तक सामान्य होगा यातायात

फिलहाल पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया है। खलघाट से इंदौर जाने वाले वाहनों को धार फाटा से बगड़ी होते हुए मानपुर मार्ग से निकाला जा रहा है। मानपुर, धामनोद और किशनगंज पुलिस के साथ एनएचएआई की टीम, एंबुलेंस, क्रेन, पेट्रोलिंग और रेस्क्यू दल 24 घंटे मौके पर तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि कार्य निर्धारित योजना के अनुसार चलता रहा तो 4 जुलाई तक दोनों दिशाओं में यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : इंदौर-दाहोद रेल लाइन : दीपावली से पहले धार तक दौड़ेगी ट्रेन, अगस्त में पूरी होगी मध्य प्रदेश की सबसे लंबी रेल टनल