कालाकुंड में पेड़ से टकराई बाइक, दुर्घटना में इंदौर के तीन नाबालिगों की मौत
पेड़ से बाइक टकराने के बाद तीनों गड्ढे में गिर गए थे, रातभर वहीं पड़े रहे। परिजन और पुलिस उन्हें ढूंढते रहे तो सुबह मिले।
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 01:44:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 01:48:18 PM (IST)
कालाकुंड में दुर्घटना में इंदौर निवासी तीन नाबालिगों की मौत। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- तीनों नाबालिग बर्थडे पार्टी करने कालाकुंड गए थे
- पेड़ से टक्कर के बाद वो सड़क किनारे गड्ढे में गिरे
- सुबह जब मिले तो तीनों में से एक जीवित था
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। कालाकुंड में बीती रात बाइक से जा रहे तीन नाबालिगों की सड़क दुर्घटना में मौत। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गए थे वहां से लौटते हुए बाइक पेड से टकरा गई। इसके बाद तीनों बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। रात भर तीनों वहीं पड़े रहे और पुलिस व स्वजन उनकी तलाश करते रहे। सुबह 8 बजे तीनों मिले, जिनमें से एक जीवित था। तीनों इंदौर के रहने वाले हैं।