• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

महू के थवलाय गांव में मिली ड्रग बनाने की लैब और केमिकल, 8 किलो एमडी ड्रग भी बरामद

इंदौर के करीब महू में थवलाय गांव के एक घर में ड्रग बनाने की लैब और केमिकल बरामद किया गया है। इसके साथ ही यहां से 8 किलो एमडी ड्रग भी मिली है। नारकोटिक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 01:34:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 02:14:19 PM (IST)
महू के थवलाय गांव में मिली ड्रग बनाने की लैब और केमिकल, 8 किलो एमडी ड्रग भी बरामद
ड्रग लैब पर कार्रवाई करती नारकोटिक्स की टीम।

HighLights

  1. मालवा अंचल के गांव बने ड्रग बनाने वालों का ठिकाना
  2. इसके पहले भी कई ड्रग लैब पर हो चुकी है कार्रवाई
  3. मंदसौर और नीमच के आस-पास ऐसे ज्यादा मामले सामने आए

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। इंदौर के करीब महू में थवलाय गांव के एक घर में ड्रग बनाने की लैब और केमिकल बरामद किया गया है। इसके साथ ही यहां से 8 किलो एमडी ड्रग भी मिली है। नारकोटिक्स विभाग और मंदसौर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नारकोटिक्स टीम टेस्टिंग किट बुलाकर केमिकल की जांच भी कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मालवा अंचल में कई स्थानों पर ड्रग की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। अफीम और डोडाचूरा के लिए पहचाने जाने वाले मंदसौर और नीचम के आसपास भी ऐसी कई लैब मिली थीं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ ड्रग बनाने वालों को पकड़ा है, इन्हीं से मिली जानकारी के आधार पर कई जगह कार्रवाई की गई है।


महू में हुई कार्रवाई में भी मंदसौर पुलिस का साथ आना इसी बात की ओर संकेत कर रहा है। सिंथेटिक ड्रग बनाकर बेचने वालों ने मालवा अंचल के ऐसे गांवों को चुना है जहां लोगों का आना जाना कम होता है। ऐसे में वे किसी की निगाह में नहीं आते।