
महू (मध्यप्रदेश)। इंदौर की बहू अंकिता बजाज ने मिसेज इंडिया एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी 2015 के ग्रेंड फिनाले तक पहुंच कर शहर का नाम गौरवान्वित किया।
इसमें मध्यप्रदेश की वह एक मात्र प्रतियोगी हैं। अंकिता ने एमबीए तक की शिक्षा ली तथा शुरू से ही मॉडल बनने का सपना था। वर्ष 2010 में वह मिस इंदौर की प्रथम रनर अप भी रही। अंकिता मिस अर्थअवर प्रतियोगिता की विजेता भी बन चुकी है।
अब मिसेज इंडिया, मिसेज वर्ल्ड और मिसेज यूनिवर्सल की घोषणा होना बाकी है और अंकिता का सपना है कि उसका चयन मिसेज यूनिवर्सल के लिए हो। अगर इन तीनों में एक में भी वह विजेता होती है तो महू नगर के लिए सम्मान की बात होगी।
अंकिता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनके ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने पूरा साथ दिया। अंकिता महू में ही एक निजी इंश्योरेंस कम्पनी में काम करती हैं और उन्होंने नगर वसियों से वोटिंग करने की अपील की है।