महू में 300 किलो विस्फोटक चोरी से हड़कंप, जंगल में मिला मिक्सर बॉक्स और टामी
महू में निजी मैगजीन से 300 किलो विस्फोटक चोरी की जांच जंगल और खेतों में ब्लास्टिंग गतिविधियों तक पहुंची। पुलिस को मौके से विस्फोटक सामग्री और टामी मिल...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 08:51:38 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 08:51:38 AM (IST)
महू में 300 किलो विस्फोटक चोरी से हड़कंप। (एआई जनरेटेड)HighLights
- निजी मैगजीन से 300 किलो विस्फोटक चोरी हुआ था।
- पुलिस को मौके से नाइट्रेटेड मिक्सर का बाक्स मिला।
- जंगल में डेटोनेटिंग फ्यूज और टामी भी बरामद हुई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के सीतापाट स्थित निजी मैगजीन से 300 किलो विस्फोटक चोरी के मामले में पुलिस की जांच अब जंगल और खेतों में होने वाली ब्लास्टिंग गतिविधियों तक पहुंच गई है। वारदात स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस को 25 एमएम नाइट्रेटेड मिक्सर का एक बाक्स, डेटोनेटिंग फ्यूज और एक टामी मिली है। पुलिस को आशंका है कि मैगजीन में चोरी करने के बाद बदमाश इन सामग्रियों को जंगल में फेंककर गए होंगे।
टामी से खिड़की तोड़कर किया प्रवेश
- जांच के दौरान सामने आया कि मैगजीन की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। जंगल में मिली टामी को लेकर पुलिस को संदेह है कि इसी की मदद से खिड़की तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हुए होंगे।
- प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चोरों ने मुख्य रूप से 25 एमएम और 40 एमएम नाइट्रेटेड मिक्सर के बाक्स को निशाना बनाया। अधिक विस्फोट तीव्रता क्षमता वाले बाक्स को छोड़कर कम क्षमता वाले बाक्स चोरी किए जाने की बात सामने आई है।
कृषि कार्यों में ब्लास्टिंग पर जांच केंद्रित
- इसी आधार पर पुलिस एसआईटी अब ट्रैक्टर के माध्यम से खेतों में कुएं सहित अन्य कृषि कार्यों के लिए होने वाली ब्लास्टिंग की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। आसपास के जिलों की सीमाओं से लगे गांवों के जंगल और खेतों में भी ब्लास्टिंग से जुड़ी गतिविधियों की तफ्तीश की जा रही है।
- शुरुआती जांच में पुलिस खदान और ब्लास्टिंग से जुड़े लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीतापाट क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की सीडीआर का भी बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान जारी न होने पर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी बोले- 50 हजार लोग शामिल होंगे