यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mhow News: पीथमपुर की होटल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली युवती, दोस्त हिरासत में
इस मामले में थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया है।
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 29 Apr 2024 06:17:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2024 06:17:11 AM (IST)
HighLights
- युवक के साथ गई थी होटल, पुलिस ने लिया दोस्त को हिरासत में
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे
नईदुनिया न्यूज, पीथमपुर। पीथमपुर सेक्टर वन स्थित होटल वाटिका के कमरे में रविवार दोपहर युवती के फांसी पर लटकने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था।
जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी ने दरवाजा खोला तो देखा कि एक युवती फांसी पर लटकी हुई है। बाद में पता चला कि युवती महुगांव की रहने वाली है। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवती जुनैद खान नामक युवक के साथ होटल आई थी।
इसके बाद पुलिस ने युवक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवक पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।