Mhow News: वीडियो देखिये, दो दिन में चोरल और महू रेंज का 7 किलोमीटर जंगल जला
Mhow News:गुंजारा वन चौकी से लगना शुरू हुई आग पहाड़ी से होते हुए भगोरा क्षेत्र तक फैली। ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 16 Feb 2023 10:49:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Feb 2023 10:54:27 PM (IST)

Mhow News: महू (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महू तहसील के चोरल रेंज और महू रेंज के जंगलों में पिछले दो दिनों से लगी आग में 7 किलोमीटर का जंगल खाक हो गया। हालांकि, इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली ही नहीं। दो दिनों तक जंगल में आग बढ़ती गई। जिसके बाद इसे बुधवार को बुझाया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को चोरल रेंज के गुंजारा वनचौकी से आग लगना शुरू हुई थी। यह बढ़ते-बढ़ते पहाड़ियों पर पहुंची और भगोरा क्षेत्र में बढ़ी। भगोरा क्षेत्र महू रेंज में लगता है।
आग में भगोरा और कालाकुंड क्षेत्र का करीब 7 किलोमीटर जंगल जल गया। बुधवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद जंगल में जाकर आग बुझाई गई।
![naidunia_image]()
इस मामले में चोरल रेंज के अधिकारी ने स्पष्ट कह दिया कि मेरे क्षेत्र में आग नहीं लगी है। यह बहुत बड़ी आग नहीं है जमीनी आग है। इतनी बड़ी बात नहीं है।
जबकि, महू रेंज के डिप्टी रेंजर पवन जोशी ने बताया कि जंगल में आग लगी थी जिसकी सूचना मिलने पर हमने बुधवार हो ही आग बुझा दी। इसके बाद गुरुवार को भी मौके पर जाकर देखा गया कहीं फिर आग लगी या नहीं।
![naidunia_image]()
आग लगने की जानकारी नहीं मिली समय पर
हालांकि इतने बड़े क्षेत्र में आग लगने की जानकारी वन विभाग को समय पर नहीं मिल पाई। वन विभाग पूरे जंगल में मॉनिटरिंग के लिए सेटेलाइट की सहायता लेता है , जो कि 3-4 घंटे में क्षेत्र की जानकारी देता है। इसके बाद भी बड़ी आग की जानकारी नहीं मिल पाई। इस पर वन विभाग की कार्यशैली और सतर्कता पर भी सवाल खड़े होते हैं।