• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

महू पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दकी के भाई हमूद को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

हमूद सिद्दकी ने वर्ष 2000 में महू में एक निजी बैंक जैसा संस्थान बनाकर सैकड़ों लोगों से रुपए दोगुने करने का लालच दिया था। इस दौरान उसने लाखों रुपए की ठ...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 17 Nov 2025 12:21:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Nov 2025 01:02:05 PM (IST)
महू पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दकी के भाई हमूद को हैदराबाद से किया गिरफ्तार
हमूद सिद्दकी की तस्वीर, जिसे महू पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. हमूद सिद्दकी ठगी के आरोप में था फरार।
  2. दिल्ली ब्लास्ट केस में चर्चा में जवाद का भाई।
  3. 25 साल से महू पुलिस कर रही थी तलाश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। दिल्ली ब्लास्ट मामले में चर्चा में आई अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दकी के भाई हमूद सिद्दकी को महू पुलिस ने रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जवाद सिद्दकी को भी रविवार को महू न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दिल्ली धमाकों का मुख्य आरोपित डॉ. उमर नबी अलफलाह यूनिवर्सिटी का छात्र था। इसी कड़ी में जब पुलिस ने जवाद सिद्दकी के महू निवासी होने की जानकारी मिलने पर उसके परिवार के पुराने रिकार्ड खंगाले, तब पता चला कि उसका भाई हमूद सिद्दकी वर्ष 2000 से ठगी के गंभीर मामले में फरार है।


2000 में बनाया था निजी बैंक, दोगुना पैसा करने के नाम पर लाखों की ठगी

हमूद सिद्दकी ने वर्ष 2000 में महू में एक निजी बैंक जैसा संस्थान बनाकर सैकड़ों लोगों से रुपए दोगुने करने का लालच दिया था। इस दौरान उसने लाखों रुपए की ठगी की। उसका मुख्य निशाना सेना से रिटायर्ड जवान और एमईएस विभाग के कर्मचारी थे। घोटाले के उजागर होने के बाद हमूद परिवार सहित महू से फरार हो गया था और करीब 25 वर्षों से उसकी तलाश जारी थी।

हैदराबाद में कर रहा था शेयर ट्रेडिंग

पुलिस जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान हमूद हैदराबाद में अलग नाम से शेयर ट्रेडिंग का काम कर रहा था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि वह महू छोड़ने के बाद किन-किन लोगों के संपर्क में रहा और क्या वह अन्य किसी आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा था।