• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP की भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बयान- वोट बेचने वाले अगले जन्म में बनेंगे भेड़, बकरी, ऊंट और कुत्ते

BJP MLA Usha Thakur: मध्य प्रदेश की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने वोट बेचने वालों को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट बेचते हैं, वे अगले ज...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 11:00:09 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 11:26:16 PM (IST)
MP की भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बयान- वोट बेचने वाले अगले जन्म में बनेंगे भेड़, बकरी, ऊंट और कुत्ते
महू के हासलपुर गांव में कार्यक्रम के दौरान विधायक उषा ठाकुर ने दिया बयान।

HighLights

  1. वोट बेचने वालों के लिए BJP विधायक उषा ठाकुर ने दिया है बयान।
  2. विधायक ने कहा लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी, वोट बेचना शर्मनाक।
  3. महू के ग्राम हासलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक का बयान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू(Mhow News)। मध्य प्रदेश के महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर का वोट बेचने को लेकर दिए गए एक बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उषा ठाकुर कह रहीं हैं- जिन लोगों ने रुपये, साड़ी, दारू देकर वोट बेचे हैं, वो अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट, कुत्ते और बिल्ली बनने वाले हैं। क्योंकि इन्होंने लोकतंत्र को बेचा है।

वोट बेचना शर्मनाक है

विधायक ठाकुर ने कहा- भाजपा सरकार लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से खातों में हजारों रुपये भेज रही है। ऐसे में 1500 या 5000 रुपये में वोट बेचना शर्मनाक है। लोकतंत्र की रक्षा करना जरूरी है। यह बयान उन्होंने महू तहसील के ग्राम हासलपुर में बुधवार को आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान दिया था।


naidunia_image

विधायक उषा ठाकुर यहां पाीचपाला तालाब के मरम्मत कार्य का भूमि पूजन करने पहुंची थीं। इस कार्य के लिए विधायक उषा ठाकुर द्वारा 1 करोड़ 22 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। इससे तालाब की पाल का कार्य किया जाएगा। 1970 के बाद से अब तक तालाब में ना तो मरम्मत का कार्य किया गया ना ही कोई अन्य कार्य किया गया। स्वीकृत राशि के बाद कार्य के लिए बुधवार को विधायक उषा ठाकुर ने भूमिपूजन किया।