• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Politics: भाजपा में फिर लौटे राम किशोर शुक्ला, विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

रामकिशोर शुक्ला कांग्रेस से इस्तीफा देकर दोबारा भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ दी थी।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 12:43:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 01:14:20 PM (IST)
MP Politics: भाजपा में फिर लौटे राम किशोर शुक्ला, विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल
महू विधायक रामकिशोर शुक्ला महू विधायक उषा ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए

HighLights

  1. रामकिशोर शुक्ला भाजपा में शामिल
  2. विधानसभा चुनाव के दौरान दिया था भाजपा से इस्‍तीफा
  3. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बनाया था प्रत्‍याशी

MP Politics नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू विधानसभा में कांग्रेस से कुछ समय पहले इस्तीफा देने वाले रामकिशोर शुक्ला ने फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को इंदौर में महू विधायक उषा ठाकुर के घर पर भाजपा को सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले ही रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस से महू विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने चुनाव लड़ा पर वह हार गए थे। अब फिर से उन्होंने भाजपा को सदस्यता ली।


व्यापक सदस्यता अभियान

भाजपा की ओर से स्थापना दिवस पर आज एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का दावा किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर होगा। सदस्यता अभियान के लिए छिंदवाड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे तो भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस मनाने के लिए बूथ स्तर पर बीते कई दिनों से भव्य तैयारी की जा रही है।

बूथ स्तर पर कार्यक्रम

प्रदेश से लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क और संवाद किया गया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता लेने के लिए तैयार किया गया है। नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि एक दिन में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सदस्यता का यह कीर्तिमान होगा।