• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध, दो लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश... पुलिस पर पथराव, चक्काजाम किया

पीथमपुर और सागौर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के विरोध में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चक्का जाम की कोशिश की। इस...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 03 Jan 2025 10:15:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jan 2025 02:19:46 PM (IST)
पीथमपुर में कचरा जलाने का विरोध, दो लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश... पुलिस पर पथराव, चक्काजाम किया
प्रदर्शन के दौरान खुद को आग लगाने वाले दोनों युवक झुलस गए।

HighLights

  1. पीथमपुर और सागौर में सभी दुकानें आज बंद हैं।
  2. प्लांट तक पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी।
  3. पुलिस ने सभी को रास्ते में ही रोक लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू-पीथमपुर। यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने का विरोध में आज पीथमपुर और सागौर का बाजार पूरी तरह से बंद है। इधर पीथमपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की। आग बुझाकर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनके नाम राजकुमार रघुवंशी और राज पटेल बताए जा रहे हैं।

उधर प्रदर्शनकारियों की भीड़ रामकी कंपनी प्लांट तक पहुंचने की कोशिश करती रही है, जहां कचरा जलाया जाना है। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच में रोका तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वापस पीछे खदेड़ दिया।


महू-नीमच रोड पर चक्काजाम किया

naidunia_image

गुरुवार तड़के कचरा पहुंचने के बाद विरोध में एकता नजर आने लगी है। साथ ही विरोध के स्वर भी मुखर हो रहे हैं। पीथमपुर के छत्र छाया गेट के सामने प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम करने का प्रयास भी किया। इसके बाद इन्होंने महू-नीमच रोड पर चक्काजाम कर दिया।

गुरुवार को विरोध रैली के बाद शुक्रवार को पीथमपुर बंद का आह्वान किया गया था। जिसके चलते शुक्रवार सुबह से ही पूरा पीथमपुर बंद है। सभी बाजार, मोहल्ले व मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बंद के समर्थन में पीथमपुर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। पीथमपुर के बस स्टैंड सांवरिया चौराहा और आजाद चौराहे पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

naidunia_image

पहले भी हुआ था चक्काजाम करने का प्रयास

इसके साथ ही पुलिस भी पूरे पीथमपुर के हर क्षेत्र में नजर बनाए रखी हुई है। शुक्रवार को दो तीन जगह विरोध के रूप में कुछ लोगों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण चक्काजाम का प्रयास सफल नहीं रहा।

naidunia_image

सभी छोटी से लेकर बड़ी दुकानें व होटलें भी पीथमपुर में बंद हैं। इसी तरह सागौर में भी सुबह से ही सभी व्यापार व दुकानें बंद रहीं। विरोध शांतिपूर्ण रूप से हो इसके लिए पीथमपुर में हर जगह पर पुलिस तैनात की गई है।

naidunia_image