यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महू में भारत की जीत का जश्न मना रहे जुलूस पर पथराव... गाड़ियां जलाई, पेट्रोल बम फेंके; देखें तस्वीरें
महू शहर में भारत की आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन बनने पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हुआ। पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़, पेट्रोल बम और आगजन...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 11:52:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Mar 2025 11:57:16 PM (IST)
महू में पत्थरबाजी। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू शहर में भारत के आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन बनने पर निकले जुलूस के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया, जिसमें शहर के जामा मस्जिद मार्ग, पत्ती बाजार, सहित अन्य क्षेत्रों में जमकर पथराव हुआ। भीड़ ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कसरतर हुए पेट्रोल बम भी चलाये। गाड़ियों में भी आग लगाई।
भारत की न्यूजीलैंड पर जीत पर महू शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरा। इस दौरान जुलूस शहर के जामा मस्जिद मार्ग से होते हुए गुजरा। कुछ ही देर में जामा मस्जिद पर विवाद हो गया। जहां बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग जमा हो गए और धरना देने लगे। कुछ देर में भीड़ आमने सामने हो गई और जमकर पत्थर चलने लगे।
![naidunia_image]()
शहर के इन हिस्सों में पत्थरबाजी
- इसके बाद शहर के पत्ती बाजार, मार्किट चौक, माणक चौक, सब्जी मार्केट, गफ्फार होटल, कनाट रोड पर पथराव हुआ। भीड़ ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। वहीं जामा मस्जिद मार्ग पर पेट्रोल बम फेंके गए हैं। तीन दुकानों में आग लगा दी। करीब आधा दर्जन खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी गई, जिसे पुलिस ने बुझाया।
![naidunia_image]()
- जामा मस्जिद पर जैसे ही भीड़ जमा हो गई थी। विवाद होने पर महू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अनियंत्रित भीड़ बिखर गई। उसके बाद अलग अलग हिस्सों में बट गई।
अलग-अलग क्षेत्रों में घूमी फायर ब्रिगेड
![naidunia_image]()
मौके पर एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोन्दा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित चार थानों का बल भी तैनात रहा। फायर ब्रिगेड भी अलग अलग क्षेत्रों में घूमती रही।