• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

महू में कुत्ते का आतंक: घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटा, रास्ते भर नोचता रहा, लाठियां-कुर्सियां पड़ने पर भी नहीं छोड़ा

महू में एक आवारा श्वान ने घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें श्वान को प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 04 Apr 2026 01:50:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Apr 2026 01:50:30 PM (IST)
महू में कुत्ते का आतंक: घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटा, रास्ते भर नोचता रहा, लाठियां-कुर्सियां पड़ने पर भी नहीं छोड़ा
घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटा कुत्ता।

HighLights

  1. घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटा कुत्ता।
  2. लोगों को बेकाबू होकर काटता रहा।
  3. लाठियां-कुर्सियां पड़ने पर भी नहीं छोड़ा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवटी में एक आवारा श्वान ने घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें श्वान को पीटने के बाद भी वह लगातार हमला करता नज़र आ रहा है। यह आक्रामक श्वान रास्ते भर लोगों को काटते हुए गांव पहुंचा और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

अचानक हमले से गांव में दहशत

नईदुनिया प्रतिनिधि के अनुसार, किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केवटी में शुक्रवार को एक आक्रामक श्वान ने जमकर आतंक मचाया। श्वान गांव पहुंचने से पहले रास्ते में भी कई लोगों को काटता हुआ आया। वहीं गांव में घर के बाहर बैठे 4 लोगों पर भी हमला कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है।


सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना

naidunia_image

फुटेज में देखा गया कि घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर कुत्ता अचानक झपट पड़ा और एक युवक की गर्दन पकड़ ली। इसके बाद उसने पास बैठे दूसरे युवक के पैर पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों पर भी श्वान आक्रामक हो गया। उसे पीटने के बाद भी वह लगातार हमला करता रहा जिससे स्थिति और गंभीर बन गई।

पांच घायल, अस्पताल में इलाज जारी

श्वान द्वारा किए हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मालिक पटेल घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए मध्य भारत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी को भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के अनुसार श्वान महू से केवटी तक कई लोगों को काटता हुआ पहुंचा।

महू में कुत्ते का आतंक : घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटा, रास्ते भर नोचता रहा, लाठियां-कुर्सियां पड़ने पर भी नहीं छोड़ा https://t.co/FRzydecIOU#Mhow #MadhyaPradesh #Dog pic.twitter.com/PYwf1e1045

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 5, 2026

प्रशासन से सुरक्षा की मांग

घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर ऐसे खतरनाक आवारा पशुओं से सुरक्षा की मांग की है।