एमपी में इंदौर-महू रोड पर छात्रों ने लगाया जाम: बस किराया बढ़ोतरी और छात्राओं से अभद्रता का आरोप
मध्य प्रदेश के महू शहर में इंदौर-महू मार्ग पर शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों और ABVP कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया।
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 02:31:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 02:38:59 PM (IST)
महू में इंदौर-महू मार्ग पर छात्रों ने किया जामHighLights
- बस किराया बढ़ाने और अभद्र व्यवहार का आरोप
- स्कूल की समस्याओं को लेकर छात्रों में आक्रोश
- महू कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। मध्य प्रदेश के महू शहर के इंदौर-महू मार्ग पर शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया।
इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
यह जाम उपनगरीय बसों में किराया बढ़ाने, छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने और स्कूल की समस्याओं को लेकर किया गया। छात्रों ने मार्ग पर बैठकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर महू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुटी है।