• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

स्पर्धा इंदौर में, खिलाड़ियों को महू की धर्मशाला में ठहराया, निजी खर्च पर होटल में रहने को मजबूर खिलाड़ी

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट तैयार करती है, लेकिन खिलाड़ियों तक फिर भी सुविधाएं नहीं पहुंच पा रहीं। शिक्षा ...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:47:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:47:51 PM (IST)
स्पर्धा इंदौर में, खिलाड़ियों को महू की धर्मशाला में ठहराया, निजी खर्च पर होटल में रहने को मजबूर खिलाड़ी
महू की मारवाड़ी धर्मशाला में इस तरह एक कमरे में 10 बच्चे ठहरे हुए हैं, बच्चों के सोने के लिए साफ बिस्तर-चादर तक नहीं है। -नईदुनिया

HighLights

  1. राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में हिस्सा लेने इंदौर आए हैं प्रदेशभर के खिलाड़ी
  2. संपन्न परिवारों ने बच्चों को धर्मशाला से बुलाकर निजी होटल में ठहराया
  3. 8 से 10 खिलाड़ियों को एक कमरे में ठहराया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू-इंदौर : प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट तैयार करती है, लेकिन खिलाड़ियों तक फिर भी सुविधाएं नहीं पहुंच पा रहीं। शिक्षा विभाग द्वारा इंदौर में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा आयोजित की जा रही है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह स्पर्धा कम और यातना ज्यादा है।

शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस स्पर्धा की मेजबानी इंदौर को सौंपी गई है। चार दिवसीय स्पर्धा का समापन 25 सितंबर को होगा। स्पर्धा में शिक्षा विभाग के 10 संभागों के 400 के करीब खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हैं। यह स्पर्धा अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है।


आयोजन इंदौर के एक निजी स्कूल में किया जा रहा है, लेकिन बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को महू की धर्मशाला में ठहराया गया है। आने-जाने में खिलाड़ियों के घंटों खराब होते हैं, जिससे उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो रहा है। फिर धर्मशाला की गंदगी से खिलाड़ी परेशान हैं।

एक कमरे में सामान्यत: दो लोग ठहरते हैं, लेकिन यहां बैरख की तरह आठ से 10 बच्चों के लिए एक कमरा है। कई जगह पर गुटखे की पीक के निशान बने हैं। संपन्न परिवारों ने अपने बच्चों को धर्मशाला से निकालकर निजी खर्च पर होटलों में ठहरा दिया है। जो गरीब परिवारों के हैं वे इसी हाल में रहने और खेलने को बाध्य हैं।

बालिकाओं के लिए गंदे बिस्तर-चादर, शौचालय में भी सफाई नहीं

शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओं के ठहरने की व्यवस्था महू की गोपाल मंदिर धर्मशाला में की है। वहीं बालकों को मारवाड़ी धर्मशाला में ठहराया गया है। गोपाल मंदिर धर्मशाला में बालिकाओं को 10 कमरे दिए गए हैं। हर एक कमरा एक संभाग के खिलाड़ियों को दिया गया है।

इस एक कमरे में 8-8 बालिकाएं रूकी हैं। बालिकाओं को सोने के लिए साफ बिस्तर व चादर तक नहीं दिए गए। वहीं बाथरूम तक इतने गंदे हैं कि बाहर तक बदबू फैली हुई है। बाथरूम का पानी भी बहकर बाहर आ रहा है। इतनी गंदगी के बीच बालिकाओं को इंफेक्शन होने और बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। इसके कारण कई बालिकाओं ने साथ मिलकर होटल का कमरा भी बुक कर लिया है।

गर्मी में पंखे भी सही नहीं, मच्छरों से बचाव के लिए भी कुछ नहीं

वहीं बालकों जहां ठहराया गया उसकी स्थिति भी इसी तरह है। एक कमरे में 10-10 बालकों को ठहराया हुआ है। कमरे के कोनों में गुटखे के पीक के निशान बने हुए हैं। फिलहाल गर्मी व उमस बढ़ चुकी है परंतु उससे बचाव के लिए कमरों में सही पंखे भी नहीं हैं। वहीं गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया।

रात में बच्चे मच्छरों के बचाव के लिए अगरबत्ती व अन्य साधन भी ढूंढने लगे। इसके अलावा खाने को लेकर भी शिकायत सामने आई है। बच्चों ने बताया कि खाना बिल्कुल ठीक नहीं है। थकान होने के कारण आधा पेट खाना खाकर कमरे में लौट आए हैं। व्यवस्था सही नहीं होने के कारण भोपाल संभाग के आधे से अधिक खिलाड़ी धर्मशाला छोड़कर होटल चले गए हैं।

टूर्नामेंट स्थल से 12 किमी दूर ठहराया, प्रैक्टिस का समय भी नहीं

खिलाड़ियों के साथ आए उनके शिक्षकों ने बताया कि धर्मशाला से टूर्नामेंट स्थल 12 किमी की दूरी पर है। जिसके कारण दो घंटे का समय बच्चों के आने-जाने में ही पूरा हो रहा है। पहले दिन स्कूल तक पहुंचने के लिए बस कहां से मिलेगी यह भी पता नहीं चला। जिसके कारण काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा।

सुबह 9 बजे टूर्नामेंट शुरू होता है तो बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए सुबह 6 से 7 बजे उठना पड़ रहा है। इसके बाद बाथरूम के लिए लाइन लगाना पड़ती है। तैयार होने के बाद स्कूल पहुंचते हैं तो बच्चों के पास टूर्नामेंट मैच के पहले बच्चों को प्रैक्टिस करने का समय भी नहीं मिल रहा है। जिससे उनकी परफार्मेंस पर भी असर पड़ रहा है।

धर्मशाला के कमरे काफी बड़े हैं

धर्मशाला के कमरे काफी बड़े हैं। सभी के लिए पलंग हैं। लेट-बाथ अटैच है। पहले तो सरकारी स्कूलों में ठहराया जाता था, लेकिन हमने प्रयास किया कि बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके बावजूद कुछ बच्चों को धर्मशाला की सुविधा ठीक नहीं लगी तो वे होटल में रहने चले गए। खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था सभी संभागीय टीमें स्वयं के स्तर पर करती हैं। -हेमंत वर्मा, सहायक संचालक

यह भी पढ़ें- देश को मेडल दिलाने वाला खिलाड़ी सिस्टम से हारा, नौकरी नहीं मिली, छत्तीसगढ़ का यह खिलाड़ी चाय बेचकर पाल रहा परिवार