मुरैना में चंबल नदी के किनारे रील बनाते समय डूबा 14 साल का बेटा... बचाने कूदे पिता की भी मौत
ग्वालियर के बिरलानगर और चंदनपुरा क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक लोग बाबू बाबा मंदिर में दर्शन और जात लगाने मुरैना आए थे। पूजा-अर्चना से पहले सभी लोग चंबल...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 04:02:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 04:18:05 PM (IST)
एसडीईआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू किया और कुछ देर बाद पिता का शव निकाल लिया। वीडियोग्रेबHighLights
- रील बनाते समय संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरा बेटा
- बेटे को बचाने पानी में कूदे पिता की डूबकर मौत
- पिता का शव बरामद, लापता बेटे की रेस्क्यू जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबू बाबा मंदिर पर जात लगाने आए ग्वालियर के एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंदिर दर्शन से पहले चंबल नदी में स्नान करने उतरे पिता-पुत्र पानी के तेज बहाव में बह गए।
मौके पर मौजूद एसडीईआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता का शव नदी से बाहर निकाल लिया है, जबकि 14 वर्षीय बेटे की तलाश अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि बेटा मोबाइल से वीडियो/ṁरील बना रहा था।
ग्वालियर से एक दर्जन से अधिक लोग दर्शन के लिए मुरैना आए थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के बिरलानगर और चंदनपुरा क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक लोग बाबू बाबा मंदिर में दर्शन और जात लगाने मुरैना आए थे। पूजा-अर्चना से पहले सभी लोग चंबल नदी के घाट पर स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान चंदनपुरा निवासी देवेंद्र सिकरवार (45 वर्ष) और उनका 14 वर्षीय बेटा वंशू सिंह सिकरवार अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
रील बनाते समय हुआ हादसा
बेटा वंशू चंबल नदी किनारे वीडियो बना रहा था। इस समय नदी का बहाव तेज है। संतुलन बिगड़ने से वंशू नदी में गिरा और तैरना नहीं जानने के कारण पानी में डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी गहरा और बहाव होने के कारण वह भी डूब गए।
SDERF की टीम ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू
चीख-पुकार सुनते ही घाट पर तैनात एसडीईआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने देवेंद्र सिकरवार का शव नदी से बरामद कर लिया, लेकिन बालक वंशू सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीईआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें नावों व गोताखोरों की मदद से नदी में बालक की तलाश कर रही हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।