• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में ट्रैक्टर पूजन के बाद 6 साल के मासूम से कराया हर्ष फायर, 315 बोर की रायफल से दागी गोली; वीडियो वायरल

बच्चा भी बंदूक चलाने के लिए जिद करता दिख रहा है। गोली चलने के बाद वह व्यक्ति व बच्चा दोनों हिल जाते हैं।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:00:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:36:00 PM (IST)
मुरैना में ट्रैक्टर पूजन के बाद 6 साल के मासूम से कराया हर्ष फायर, 315 बोर की रायफल से दागी गोली; वीडियो वायरल
बुजुर्ग के साथ बंदूक से हर्ष फायर करता छह साल का बच्चा। वीडियो ग्रेब

HighLights

  1. बंदूक से हर्ष फायर का वीडियो वायरल
  2. बच्चे की जिद पर बुजुर्ग ने चलवाई गोली
  3. पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। विजयादशमी के अवसर पर ऐसाह गांव में 6 साल के बच्चे से माउजर बंदूक से हर्ष फायर कराए जाने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रैक्टर व बंदूक का पूजन करने के बाद छह साल के बच्चे से 315 बोर की रायफल से हर्ष फायर कराता है।

बच्चे ने की बंदूक चलाने की जिद

बच्चा भी बंदूक चलाने के लिए जिद करता दिख रहा है। गोली चलने के बाद वह व्यक्ति व बच्चा दोनों हिल जाते हैं। इस संबंध में टीआई दिमनी जितेंद्र दोहरे से बातचीत की तो उनका कहना था कि वायरल वीडियो, मंगलवार दशहरा का न होकर पुराना है।


वायरल हुए वीडियो में अंधेरा दिखाई दे रहा है, जबकि दोपहर के समय यह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे लग रहा है, कि वीडियो पिछले साल दशहरे का या उससे भी पुराना। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।