मुरैना में नेशनल हाईवे पर ट्रक की भीषण टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत
मृतक राजू परमार (43 वर्ष) और उनकी पुत्री सोनिया परमार (14 वर्ष) राजस्थान के धौलपुर के निवासी थे।
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 07:25:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 07:26:27 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- होटल आदित्याज के पास हादसा
- धौलपुर से मुरैना आ रहा था परिवार
- पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
डिजिटल डेस्क, मुरैना। मुरैना शहर के नेशनल हाईवे (धौलपुर रोड) पर होटल आदित्याज के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक राजू परमार (43 वर्ष) और उनकी पुत्री सोनिया परमार (14 वर्ष) राजस्थान के धौलपुर के निवासी थे।
वे धौलपुर से मुरैना में किसी रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा सदमा है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर से उजागर किया है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।
हादसे में शिक्षक की मौत पर कार चालक पर मामला दर्ज
जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के वित्त का पुरा नहर की पुलिया से गत 27 अगस्त को कार पलट गई। जिसमें रामेश्वर कालोनी अंबाह निवासी शिक्षक पीयूष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की। जांच में सामने आया कि कार चालक आदित्य उर्फ भोलू शर्मा निवासी रामेश्वर कालोनी इसे चला रहा था। जिसने लापरवाही से चलाकर कार को पलट दिया। पुलिस ने बुधवार को मर्ग जांच के बाद आरोपित कार चालक आदित्य शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।