सहेली ने घर बुलाकर दिया धोखा, भाई की मदद से कमरे में किया बंद; परिचित ने किया किशोरी से दुष्कर्म
किशोरी की शिकायत पर कैलारस पुलिस ने आरोपी रघुराज कुशवाह निवासी महावीर पुरा मुरैना, सहेली व गोविंदा कुशवाह निवासी पेंडा गांव के खिलाफ दुष्कर्म का केस द...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 06:17:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 06:20:34 PM (IST)
HighLights
- मुरैना के कैलारस का मामला
- सहेली और भाई की साजिश
- तीन आरोपियों पर केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। पेंडा गांव में रहने वाली 16 साल की किशोरी से उसके परिचित युवक ने मित्र के घर में बंद कर दुष्कर्म कर दिया। घटित अपराध को लेकर कैलारस पुलिस ने दो युवकों समेत एक किशोरी के खिलाफ दुष्कर्म व उसमें सहयोग करने का केस दर्ज किया है।
आरोपी ने किशोरी से प्रेम का इजहार करते हुए फाड़ दिए कपड़े
पीड़िता ने कैलारस पुलिस को पेश शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को उसकी सहेली ने फोन कॉल कर उसे अपने घर बुलाया। बाद में सहेली ने भाई गोविंदा कुशवाह की मदद से फरियादिया को एक कमरे में धकेल दिया और गेट की कुंदी बाहर से लगा दी। कमरे में पहले से मौजूद परिचित आरोपी रघुराज कुशवाह ने किशोरी से प्रेम का इजहार करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरन उससे दुष्कर्म कर दिया।
किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने फरियादिया की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की शिकायत पर कैलारस पुलिस ने आरोपी रघुराज कुशवाह निवासी महावीर पुरा मुरैना, सहेली व गोविंदा कुशवाह निवासी पेंडा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कायम किया है।
पोरसा में 17 साल की किशोरी घर से गायब
इधर, पोरसा के गोपालपुरा से 17 साल की किशोरी को कोई अज्ञात युवक घर से भगाकर ले गया है। किशोरी की मां ने पोरसा थाने में बेटी को अगवा किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। शहर के तुस्सीपुरा से 25 साल की एक महिला किरण घर में पति को बताए बिना किसी के साथ भाग गई है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ महिला को भगा ले जाने का मुकदमा कायम किया है।
रसीलपुर गांव में 13 साल 6 महीने आयु की किशोरी से गांव के आरोपी युवक पप्पन कुशवाह निवासी सदर ने घर के पीछे आमरास्ता में हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दी है। रामपुर पुलिस ने घटित अपराध को लेकर मुकदमा कायम किया है।