• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मप्र के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह के गांव में बड़ी वारदात, 4 घरों से 50 लाख के गहने और नकदी चोरी; दीवार फोड़कर घुसे चोर

मुरैना क्राइम समाचार: रविवार-सोमवार की रात में यह चोरी एक ही परिवार के तीन घरों के अलावा एक अन्य घर में चोरी हुई है। पीड़ित परिवार शिकायत लेकर थाने पह...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 03:59:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 04:00:10 PM (IST)
मप्र के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह के गांव में बड़ी वारदात, 4 घरों से 50 लाख के गहने और नकदी चोरी; दीवार फोड़कर घुसे चोर
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. दीवार फोड़कर और छत के रास्ते घुसे चोर
  2. एक ही परिवार के तीन मकानों को बनाया निशाना
  3. रात 1 से 3 बजे के बीच वारदात, एफआईआर दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के नायकपुरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में सेंध लगा दी। इन चार घरों से 50 लाख से अधिक कीमत के 37 तौला सोने के गहने, एक किलो चांदी और 64 हजार रुपये की नगदी चोरी हुई है। पीड़ित परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचे हैं। पुलिस छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है, कि नायकपुरा मप्र के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना का पैतृक गांव है।

एक ही परिवार के तीन घरों के अलावा एक अन्य घर में हुई चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार-सोमवार की रात में यह चोरी एक ही परिवार के तीन घरों के अलावा एक अन्य घर में चोरी हुई है। नायकपुरा निवासी मानसिंह पुत्र दीनानाथ कंसाना ने बताया, कि चोरों ने उनके घर की दीवार फोड़ी, अंदर कमरे में आने के बाद बाहर जाने का रास्ता नहीं मिला तो छत के सहारे से घर में घुसे।


इसके बाद आठ तौला सोने के गहने सीतारानी हार पांच तौला, सोने की चेन दो तौला, एक तौला की पुरानी चेन, आधी किलो चांदी के पुराने गहने चुरा ले गए।

पास में ही रहने वाले मानसिंह के चचेरे भाई योगेंद्र सिंह पुत्र गिरंद सिंह कंसाना के घर से सबसे बड़ी चोरी हुई है। योगेंद्र के घर से 22 तौला सोना में सीतारानी, रानी हार, दो चेन, ब्रजवाला, अंगूठी आदि सोने के गहने व 64 हजार की नकदी को चोर ले गए।

अरविंद के घर से 6 तौला सोने के गहने पार

पास ही रहने वाले अरविंद सिंह पुत्र रामबाबू सिंह कंसाना के घर में घुसे चोर छह तौला सोने के गहने ले गए। यह गहने अरविंद की बेटी प्रियंका के हैं, जो कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल मथुरा से अपने मायके आई हुई थी। इन तीन घरों में चोरी करने के बाद चोर, चार घर दूर परिमाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कंसाना के घर में जा घुसे, यहां से दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब और 2000 रुपये की नगदी चुरा ले गए।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि रात एक बजे से तीन बजे के बीच में यह चोरियां हुई हैं। एक बजे तक लोग जाग रहे थे। ग्रामीणों को गांव के ही किसी चोर पर संदेह है। सरायछौला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि चोरियां तो हुई हैं, एफआइआर दर्ज कर रहे हैं।