मुरैना के पनिहारी की गढ़ी हवेली में मिली छोटी तोप और 30 गोले, पुलिस ने किए जब्त
पुलिस ने पूरे सामान को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 08:58:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 09:19:02 AM (IST)
धातु की पतली तोप और बाल्टी में रखे तोप के गोले। नईदुनियाHighLights
- बुलडोजर से खुदाई में निकली तोप व गोले
- पहाड़गढ़ पुलिस ने सामान जब्त कर थाने में रखा
- अब पुरातत्व विभाग करेगा वस्तुओं का परीक्षण
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना (पहाड़गढ़)। पहाड़गढ़ क्षेत्र के पनिहारी गांव में पुरानी गढ़ी हवेली में सोमवार खोदाई के दौरान जमीन से दबे तोप के छोटे गोले, धातु की तोप व अन्य धातु का सामान निकला है।
लोगों का पता चला तो पुलिस को सूचना दी
जब हवेली के लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पहाड़गढ़ पुलिस इस पुरामहत्व के सामान को जब्त कर थाने ले आई। अब इस मामले में पुरातत्व विभाग आकर इसका परीक्षण करेगा।
एक पतली नाल की तोप भी निकली
जानकारी के मुताबिक पनिहारी की गढ़ी हवेली में आनंद सिंह सिकरवार व बलवीर सिंह सिकरवार नवनिर्माण के लिए बुलडोजर से खुदाई करा रहे हैं।
इसी बीच इस पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान मजदूरों को जमीन से कुछ सामान मिला, जिसकी सूचना पर उन्होंने जाकर देखा तो यह छोटी तोप के 30 गोले थे। एक पतली नाल की तोप भी निकली। इन चीजों को देख पहाड़गढ़ थाने को सूचना दी गई।
टीआई सोनपाल तोमर ने बताया कि पूरे सामान को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है। इसमें तोप की पतली नाल, कुछ तोप के छोटे गोले व कुछ कसने की कढ़ियां हैं।