• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना के जौरा में फल व्यवसायी पर 4 बदमाशों का जानलेवा हमला, सरियों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अरोपी घर से फरार हो गए हैं। जौरा पुलिस ने घटित अपराध को लेकर चार लोगों के खिलाफ साधारण मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 07:43:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 07:45:09 PM (IST)
मुरैना के जौरा में फल व्यवसायी पर 4 बदमाशों का जानलेवा हमला, सरियों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार
फल विक्रेता की मारपीट करते आरोपी। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. बेटे के विवाद में पिता को बनाया निशाना
  2. सरियों से मारपीट का वीडियो वायरल
  3. हमले के बाद चारों आरोपी फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। जिले के जौरा कस्बे के अंतर्गत पगारा रोड पर फल बेचने वाले सुनील प्रजापति निवासी एक्सचेंज गली जौरा पर 4 बदमाशों ने बुधवार की रात 8 बजे सरियों व डंडों से हमला कर दिया। बेरहमी से हुई मारपीट के वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए। हमले में व्यवसायी के सिर समेत शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट आई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अरोपी घर से फरार हो गए हैं। जौरा पुलिस ने घटित अपराध को लेकर चार लोगों के खिलाफ साधारण मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया है।

बदमाशों ने नंगे बदन फल व्यवसायी की सरियों से मारपीट की

जानकारी के मुताबिक, सुनील प्रजापति पुत्र मुरारी प्रजापति बुधवार को पगारा रोड पर ग्राहकों को फल बेच रहा था। रात 8 बजे चार बदमाश भावेश भदौरिया, सुनील त्यागी, सूरज त्यागी व लालू त्यागी सरिया व डंडे लेकर फल व्यवसायी के ठेले पर आए और उसकी मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने नंगे बदन फल व्यवसायी सुनील की सरियों से मारपीट की। जिससे उसके सिर, हाथ-पैर व गर्दन में चोट आई है। सुनील को बदमाशों ने 10 मिनट तक पीटा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। घायल अवस्था में फल व्यवसायी को उपचार के लिए जौरा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बदमाश देकर गये थे धमकी.. 4 दिन में तेरे हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे

फल व्यवसायी के छोटे भाई मोनू प्रजापति का कहना है कि सात दिन पहले सुनील त्यागी, सूरज त्यागी व लालू त्यागी एकराय होकर एक सिकरवार युवक को पीट रहे थे। मारपीट के दौरान बड़े भाई सुनील के बेटे कृष्णा प्रजापति ने बीच-बचाव के दौरान आरोपियों की मारपीट कर दी।

इससे बौखलाए भावेश भदौरिया ने सुनील को धमकी दी कि तेरे बेटे ने मेरे दोस्तों को क्यों पीटा।

चार दिन में तेरे हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। इस धमकी के बाद चार आरोपी भावेश भदौरिया, सुनील त्यागी, सूरज त्यागी व लालू त्यागी सरिया व डंडे ने बुधवार रात 8 बजे फल व्यवसायी पर हमला कर दिया।