मुरैना में खेत से गाय भगाने पर खूनी संघर्ष, दबंगों ने युवक के पैर तोड़े और बेरहमी से फोड़ी एक आंख
मामले को लेकर सिविल लाइन पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस बनाया है।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 09:17:37 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 09:18:31 AM (IST)
जिला अस्पताल में भर्ती घायल रामबृज गुर्जर। नईदुनियाHighLights
- खेत से गाय भगाने पर हुआ खूनी विवाद
- लाठी-सरियों से पीटकर तोड़े दोनों पैर
- खेत से गाय भगाने पर हुआ खूनी विवाद लाठी-सरियों से पीटकर तोड़े दोनों पैर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। खेत से गाय भगाने से गुस्साए लोगों ने मिलकर खनेता गांव के युवक रामबृज गुर्जर की लाठी व सरियों से मारपीट की। इससे युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। रामबृज की आंख भी फोड़ दी है। घटित अपराध को लेकर सिविल लाइन पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया है।
खनेता गांव में शनिवार शाम 6.30 बजे की घटना
खनेता गांव में बेताल सिंह गुर्जर के खेत में धान के पूरा रखे हुए थे। उनमें गांव के सोबरन सिंह गुर्जर की गाय नुकसान करने पहुंच रही थी। शनिवार को खेत में मौजूद बेताल के बड़े बेटे रामबृज गुर्जर 27 साल ने गाय को डंडे से हांककर खेत से बाहर निकाल दिया। इस बात से बौखलाए आरोपित कल्ली। गुर्जर, पंजाब गुर्जर, पंचम गुर्जर पुत्रगण सोबरन गुर्जर, आकाश पुत्र पंचम गुर्जर व विनोद पुत्र कल्ली गुर्जर ने मिलकर रामबृज की मारपीट कर दी। आरोपित पंजाब गुर्जर ने सरिया से रामबृज के पैरों पर चोट पहुंचाई जिससे फ्रेक्चर हो गया। पंचम गुर्जर ने लाठी मारकर बाएं हाथ में भी चोट आई है।
पंजाब ने रामबृज की फोड़ी आंख
इधर पंजाब गुर्जर ने रामबृज की आंख भी फोड़ दी। गंभीर घायल रामबृज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटित अपराध को लेकर सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपित कल्ली गुर्जर, पंजाब गुर्जर,। पंचम गुर्जर पुत्रगण सोबरन गुर्जर, आकाश पुत्र पंचम गुर्जर व विनोद पुत्र कल्ली गुर्जर के खिलाफ मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया है।