मुरैना के बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया तक पहुंचा चीता, वीडियो वायरल होने से हड़कंप, कूनो टीम ने किया रेस्क्यू
वीडियो वायरल होने के बाद लोग दहशत में आए गए।
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 11:20:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 11:20:50 AM (IST)
बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में घूमता हुआ चीता। वीडियो ग्रैबHighLights
- फैक्ट्री एरिया में दिखा चीता
- हाईवे और आबादी के पास दहशत
- ट्रैकिंग टीम ने कूनो भेजा
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता ग्वालियर के पास बानमोर औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच गया। समीप ही घना रिहायशी क्षेत्र है।
वीडियो वायरल
इसका वीडियो शनिवार को वायरल होने के बाद लोग दहशत में आए गए। वायरल वीडियो में चीता फैक्ट्री एरिया में दौड़ता दिखाई दे रहा है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। यह क्षेत्र दिल्ली-मुंबई हाईवे के करीब है, जहां वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, ऐसे में दुर्घटना की संभावना भी थी।
कूनो की ट्रैकिंग टीम चीते को रेस्क्यू कर साथ ले गई। चीता गुरुवार को पवाया सांक नदी के किनारे देखा गया था। इसके बाद से वन विभाग की टीम इसे ट्रैस कर रही थी।