• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना के पोरसा में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर खोला 36 घंटे का व्रत

सुबह उगते हुए सूर्य भगवान को सूप के माध्यम से सभी प्रकार के फल व मिठाई अर्पित करने के बाद छठ पूजा मन्नत मांग करके पूरी हुई।

By Manish SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 11:38:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 11:38:29 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना के पोरसा में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर खोला 36 घंटे का व्रत
विधि विधान से सूर्यभगवान की पूजा करतीं महिलाएं। नईदुनिया

HighLights

  1. उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा
  2. 36 घंटे का निर्जल व्रत किया संपन्न
  3. सुंदरकांड और भंडारे का होगा आयोजन

नईदुनिया न्यूज मुरैना। पोरसा में रह रहे बिहारी परिवारों ने सोमवार को उगते सूर्य की उपासना कर छठ पर्व मनाया। सुबह उगते हुए सूर्य भगवान को सूप के माध्यम से सभी प्रकार के फल व मिठाई अर्पित करने के बाद छठ पूजा मन्नत मांग करके पूरी हुई।

विधि विधान से सुबह 5:30 बजे की गई सूर्यभगवान की पूजा

सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकलकर नगर पालिका द्वारा बनाए गए नदी रूपी गड्ढे में भरे पानी में खड़े होकर विधि विधान से सूर्यभगवान की पूजा की गई और 36 घंटे से चले आ रहे निर्जल व्रत को खोला। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। छठ पूजा के समापन पर अब 17 नवंबर को संगीत मय सुंदरकांड कराया जाएगा तथा सुंदरकांड के समापन पर भोजन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


13 नवंबर से चल रही थी छठ पूजा की प्रक्रिया

13 नवंबर से छठ पूजा की प्रक्रिया चल रही थी। छठ पूजा का व्रत का कार्यक्रम आज सुबह आठ बजे संपन्न हुआ। प्रतिदिन छठ मैया की कथा भी की गई। इस वर्ष पोरसा शहर में गुड्डी देवी गुप्ता, चंद्र रेखा गुप्ता, अनीता गुप्ता, सुनीता देवी गुप्ता, सुलेखा गुप्ता ,मुन्नी देवी गुप्ता, बीना देवी गुप्ता ,मीना देवी गुप्ता आदि लगभग एक दर्जन के करीब महिलाओं ने छठ पूजा का व्रत किया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।