यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cm in Morena: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सबलगढ़ के मामचौन में करेंगे सभा
कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित हाेते ही मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार का हल्ला शुरू हो गया है। चुनावी सभाओं की भी शुरुआत होने लगी है और इस क्...और पढ़ें
By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:02:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 11:02:43 AM (IST)
मुरैना. नईदुनिया प्रतिनिधि। कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित हाेते ही मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार का हल्ला शुरू हो गया है। चुनावी सभाओं की भी शुरुआत होने लगी है और इस क्रम में सबसे पहली सभा आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। भाजपा जिला कार्यालय ने प्रेसनोट जारी कर बताया, कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सोमवार को सबलगढ़ विधानसभा के मामचौन गांव में आ रहे हैं, यहा दोपहर साढ़े 12 बजे से भाजपा की चुनावी सभा आयोजित होगी। मुख्यमंत्री के साथ मप्र के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी शामिल होंगे।