• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में कचरा फेंकने पर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, मां-बेटे ने महिला का जग मारकर फोड़ा सिर

घायल किरन ने बताया कि सुबह 10 बजे वह घर के बाहर कचरा फेंकने आई थी। इसी बात पर पड़ोस में रहने वाली रेनू ने गालियां देना शुरू कर दिया और अपने बेटे दिव्य...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 08:01:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 08:02:05 PM (IST)
मुरैना में कचरा फेंकने पर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष, मां-बेटे ने महिला का जग मारकर फोड़ा सिर

HighLights

  1. वसंत बिहार में कचरा फेंकने पर कहासुनी
  2. गालियां देने से रोका तो जग से किया हमला
  3. लहूलुहान पहुंची महिला, मां-बेटे पर मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। घर के बाहर कचरा फेंकने की बात पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस विवाद में मां-बेटे ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी, जिसमें महिला का सिर फट गया। पुलिस ने मां-बेटे पर केस दर्ज किया है।

लहूलुहान हालत में थाने पहुंची महिला

वसंत बिहार कॉलोनी, केएस कोठी के पास रहने वाली 40 वर्षीय किरन पत्नी रामअवतार शर्मा शनिवार की दोपहर लहूलुहान हालत में थाने पहुंची। घायल किरन ने बताया कि सुबह 10 बजे वह घर के बाहर कचरा फेंकने आई थी।

इसी बात पर पड़ोस में रहने वाली रेनू पत्नी आशाराम शर्मा ने गालियां देना शुरू कर दिया। गालियां देने से रोका तो रेनू ने अपने बेटे दिव्यांश को बुला लिया।

दोनों ने मिलकर हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच रेनू ने जग उठाकर मारा, जो किरन के सिर में लगा। जग की किनोर से किरन के माथे पर गहरी चोट आ गई। इसके बाद भी आरोपी मां-बेटे पीटते रहे। कोतवाली पुलिस ने रेनू शर्मा और उसके बेटे दिव्यांश शर्मा पर मारपीट व धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।