• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

चंबल में दीपावली से पहले होगा संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने मुरैना में किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:10:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:10:32 PM (IST)
चंबल में दीपावली से पहले होगा संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने मुरैना में किया ऐलान
मुरैना में उद्यमियों से संवाद करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। फोटो जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. ग्लास विनिर्माण इकाई से 2000 को रोजगार
  2. प्लास्टिक मुक्त मध्य प्रदेश पर विशेष जोर
  3. सिनोरिया फार्मा में दीपावली से उत्पादन शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास को गति देने, अधिक से अधिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली से पहले चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को विस्तार देने और नए उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित उद्यमी सम्मेलन में मुरैना के उद्यमियों से चर्चा करते हुए यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहीं।

ग्लास विनिर्माण इकाई में 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बैठक में मैसर्स एजीआई ग्रीन पैक की ग्लास विनिर्माण इकाई की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लास उद्योग को प्रोत्साहित कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकती है।


मध्यप्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने तथा उद्योगों में इनके उपयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। कंपनी को लगभग 27 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है, जहां ग्लास विनिर्माण इकाई स्थापित की जा रही है, जिसमें लगभग 2,000 व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है।

सीएम ने साल 2024 में सिनोरिया फार्मा का किया था वर्चुअली भूमि-पूजन

उद्यम संवाद में सिनोरिया फार्मा के उद्यमी कपिल सत्यवानी ने बताया कि उनकी इकाई का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वर्ष 2024 में वर्चुअली किया गया था। इकाई में चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा संबंधी उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। 6 करोड़ के निवेश की इकाई का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और दीपावली तक उत्पादन प्रारंभ करने की तैयारी है।

बैठक में 20 उद्यमियों ने सहभागिता की और शासन से प्राप्त सहयोग, उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।