• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में साइकिल सवार को बचाने में सूखी नहर में गिरी फॉर्च्यूनर, इंग्लिश टीचर की मौत

पीयूष की इंग्लिश विषय पर मजबूत पकड़, पढ़ाने की सरल शैली के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी उनसे जुड़े हुए थे। यूट्यूब पर भी उनके शैक्षणिक वीडियो लोकप्...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 08:26:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 08:27:10 PM (IST)
मुरैना में साइकिल सवार को बचाने में सूखी नहर में गिरी फॉर्च्यूनर, इंग्लिश टीचर की मौत
पीयूष के शव को ले जाते स्वजन। वह हाथ बाहर निकला हुआ है, जिसमें हादसे से कुछ देर पहले कोचिंग छात्राओं से राखियां बंधवाईं। नईदुनिया

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। जिले के अंबाह में साइकल सवार को बचाने के फेर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार यूट्यूबर, कोचिंग संचालक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार अन्य सवार हल्के चोटिल हो गए। गुरुवार की दोपहर यह हादसा अंबाह के वित्त का पुरा पुलिया के पास हुआ है।

इंग्लिश टीचर पीयूष यूट्यूबर भी थे

अंबाह कस्बे में अंग्रेजी की कोचिंग चलाने वाले पीयूष शर्मा यूट्यूबर भी थे। गुरुवार की दोपहर अपने चार अन्य दोस्तों के साथ कमतरी हनुमार मंदिर पर हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रहे थे। सभी पांचों दोस्त फार्च्यूनर गाड़ी से थे। गाड़ी वित्त का पुरा की नहर पुलिया के पास पहुंची, तभी अचानक से सामने साइकर सवार दिखा। साइकल सवार को देखकर कार चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार कार दो-तीन पलटियां खाते हुए नहर में जा गिरी। इन दिनों नहर में पानी नहीं है। बताया गया है, कि दरवाजे की साइड में बैठे कोचिंग संचालक पीयूष ने खिड़की का कांच खोल रखा था।


कार पलटते ही उसका सिर गाड़ी से बाहर निकला और टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार युवक आदित्य गुदैनिया, अरविंद शर्मा, नवनीत उपाध्याय और सागर बाथम को मामूली चोटें आई हैं। दर्दनाक हादसे में पीयूष शर्मा के निधन की खबर से शिक्षा जगत और विद्यार्थियों में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे से कुछ देर पहले कोचिंग की, राखी बंधवाई

इंग्लिश विषय पर उनकी मजबूत पकड़, पढ़ाने की सरल शैली के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी उनसे जुड़े हुए थे। यूट्यूब पर भी पीयूष शर्मा के शैक्षणिक वीडियो लोकप्रिय थे। बताया गया है, कि उनसे अंग्रजी पढ़ने के लिए 1100 से अधिक छात्र-छात्रा जुड़े हुए थे। रोज की तरह गुरुवार की सुबह वह कोचिंग पर पढ़ाने आए।

शुक्रवार को रक्षाबंधन होने के कारण कोचिंग की छुट्टी का ऐलान किया और फिर कोचिंग की सभी छात्राओं से पीयूष ने राखी बंधवाई। सभी छात्राओं को बहन कहते हुए पैर छुए। कुछ देर बाद इन छात्राओं को पीयूष के निधन की खबर मिली, कई छात्राएं रोते हुए अस्पताल पहुंचीं, कई सदमे में हैं। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जुट गए।