मुरैना में बिजली का तार डालने पर पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल
घटना को लेकर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ है।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 11:38:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 11:39:15 AM (IST)
विवाद में लाठियां से हमला करते महिला-पुरुष। वीडियो ग्रेबHighLights
- अवैध तार डालने को लेकर हुआ विवाद
- पिता को बचाने आए बेटे पर भी हमला
- सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
नईदुनिया न्यूज, मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के परम सिंह का पुरा गांव में अवैध बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
घटना को लेकर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फरियादी को तार ठालते समय आरोप पक्ष ने घेर लिया
जानकारी के अनुसार, फरियादी उदय सिंह जाटव का बेटा रंजीत जाटव और भूरा जाटव अपने घर में बिजली जलाने के लिए दूसरी जगह से तार डालकर ला रहे थे। इसी बात को लेकर गांव के हरिसिंह जाटव, उसके बेटे अतेंद्र और प्रमोद तथा भांजे नीकेश जाटव ने विरोध किया। चूंकि उदयसिंह ने तार डालने का प्रयास किया, इसलिए आरोप पक्ष ने उसे घेर लिया और लाठियों से हमला बोल दिया।
आरोपियों ने उदयसिंह के बेटे पर कर दिया हमला
पिता को पिटता देखकर उदय का बेटा रंजीत उन्हें बचाने आया तो आरेपियों ने रंजीत पर भी हमला कर दिया। दोनों पिता-पुत्र को पीट-पीटकर गंभीर घायल हर दिया।
आसपास मौजूद लोगों ने पिता-पुत्र को बचाया, इसके बाद मामला थाने पहुंचा। इस विवाद का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं भी लाठी लेकर हमला कर रही हैं।