• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

वृद्धा को उपचार के लिए जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया है।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 09:15:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 09:15:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत
हादसे के बाद बस के नीचे दबी बाइक व पथराव से फूटी बस और मृतक रघुराज और लवकुश कुशवाह के फाइल फोटो।

HighLights

  1. कुल्होली मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे तीनों
  2. हादसे में पिता-पुत्र की मौत, गंभीर घायल दादी ग्वालियर रेफर
  3. गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, ड्राइवर पर केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, सबलगढ़ (मुरैना)। नेशनल हाईवे स्थित कुल्होली मोड़ पर सबलगढ़ से मुरैना जा रही बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई और वृद्ध मां लोहरी कुशवाह गंभीर घायल हो गईं।

गंभीर घायल वृद्धा ग्वालियर रेफर

वृद्धा को उपचार के लिए जेएएच ग्वालियर रेफर किया गया है। सबलगढ़ पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को पकड़ कर ड्राइवर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ डाले।


जानकारी के मुताबिक, बामसौली क्षेत्र के नंदापुरा की रहने वाली वृद्ध महिला लोहरी बाई 60 पत्नी प्रीतम कुशवाह अपने नाती लवकुश कुशवाह 14 साल के साथ पंचमपुरा पहाड़गढ़ जाने के लिए बुधवार दोपहर एक बजे कुल्होली मोड़ पर पहुंच गई थी। इधर लोहरी बाई का लड़का रघुराज कुशवाह 35 साल भी बाइक से कुल्होड़ी मोड़ पर आ गया था।

रघुराज ने मौके पर ही तोड़ा दम

बताया गया है, कि रघुराज के चाचा का लड़का सत्यवीर कुशवाह पानी लेने के लिए सड़क के दूसरी ओर चला गया था। सत्यवीर के पानी लाने से पहले ही सबलगढ़ से मुरैना की ओर जा रही बस एमपी 06 पी 5277 के ड्राइवर ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़े रघुराज, लोहरी बाई व लवकुश कुशवाह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रघुराज की मौके पर ही मौत हो गई।

लवकुश व लोहरी बाई को कैलारस अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन लवकुश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बस की टक्कर से गंभीर घायल लोहरी बाई को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया है। उधर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस के शीशे फोड़ दिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।