• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना के पहाड़गढ़ में सड़क हादसे में मादा तेंदुआ की मौत, 25 दिन के भीतर जंगल में हुई दूसरी घटना

डॉक्टरों ने तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें सिर में आई चोट से मौत का कारण बताया गया है।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 08:28:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 08:29:28 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना के पहाड़गढ़ में सड़क हादसे में मादा तेंदुआ की मौत, 25 दिन के भीतर जंगल में हुई दूसरी घटना
तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार करते वनकर्मी । सौजन्य वन विभाग

HighLights

  1. सड़क पर लहूलुहान मिला तेंदुआ
  2. पोस्टमार्टम में सिर की चोट बनी वजह
  3. 25 दिन में दूसरी मौत से हड़कंप

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ में एक और तेंदुआ की मौत हो गई। आधी रात को वन विभाग की टीम को सड़क पर लहूलुहान मादा तेंदुआ मिली, इसलिए सड़क हादसे में मौत बताया जा रहा है। गौरतलब है, कि बीते 25 दिन में पहाड़गढ़ के जंगल में दूसरे तेंदुआ की मौत है।

... तब पता लगा कि तेंदुआ तोड़ चुका है दम

शुक्रवार-शनिवार की रात डिप्टी रेंजर रवि तोमर के साथ वनकर्मी रात्रि गश्त कर रहे थे। रात एक बजे यह टीम अपने वाहन से मरा गांव से पहाड़गढ़ की ओर लौटकर आ रहे थे, तभी मरा रोड पर वनकर्मियों को सड़क पर पड़ा तेंदुआ मिला।


चूंकि तेंदुआ खूंखार होता है, इसलिए कुछ देर तक को वनकर्मी उसके पास जाने का साहस नहीं दिखा सके। लेकिन जब देखा कि तेंदुआ के शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं हो रही, तो वनकर्मी पास पहुंचे, तब पता लगा कि तेंदुआ दम तोड़ चुका है।

शनिवार की सुबह डाक्टरों ने तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें सिर में आई चोट से मौत का कारण बताया गया है।

डीएफओ हरीश बघेल ने बताया कि, मृत तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र दो से ढाई साल के बीच है। किसी भारी वाहन ने उसे सड़क क्रास करते समय टक्कर मारी है, इससे तेंदुए के सिर में गहरी चोट है, पांव भी फ्रेक्चर हुआ है। बता दें, कि इससे पहले 20 अक्टूबर को पहाड़गढ़ के पंचमपुरा में मादा तेंदुआ का शव मिला था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।