कृषि मंत्री का एडिटेड वीडियो डालने पर वकील पर होगी FIR: युवा गुर्जर महासभा की चेतावनी
इस मामले में युवा गुर्जर महासभा, कृषि मंत्री के पक्ष में उतर आई है।
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 05:42:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 05:43:29 PM (IST)
कृषि मंत्री ऐंदल सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।HighLights
- एडवोकेट आशुतोष दुबे पर FIR की चेतावनी
- एडिटेड वीडियो फैलाकर मानहानि का आरोप
- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है समाज
नईदुनिया न्यूज, मुरैना। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे पर कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना द्वारा दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस मामले में युवा गुर्जर महासभा, कृषि मंत्री के पक्ष में उतर आई है।
ग्वालियर के एडवोकेट के खिलाफ FIR की चेतावनी
युवा गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष बल्ली गुर्जर ने कहा, कि कुछ लोग कृषि मंत्री के संबंध में गलत जानकारी व भ्रामक वीडियो डाल रहे हैं। ऐसे लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए समाज में गलत जानकारी फैला रहे हैं। बल्ली गुर्जर ने बयान जारी कर ग्वालियर के वकील आशुतोष दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है पूरा समाज
युवा गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा, "ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुआ सड़क हादसा बेहद दुखद है, और पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। लेकिन बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि ग्वालियर के एडवोकेट आशुतोष दुबे ने राजनीति के चक्कर में मंत्री के बयान का एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और उनके खिलाफ 'जूता मारो' जैसे अत्यंत अभद्र और ओछे शब्दों का प्रयोग किया।
कानून इस बदतमीजी का इलाज जरूर करेगा
इसीलिए भ्रामक वीडियो फैलाकर समाज में विद्वेष पैदा करने और मानहानि करने के खिलाफ महासभा की लीगल टीम इस वकील पर जल्द ही एफआईआर दर्ज कराने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून इस बदतमीजी का इलाज जरूर करेगा।