बानमोर में किराना दुकान में आग के बीच फ्रिज में ब्लास्ट, पिता-पुत्र झुलसे
दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 01:52:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 01:52:38 PM (IST)
आग से जला किराना का सामान और इलाज कराता हुआ दुकानदार। नईदुनियाHighLights
- मोमबत्ती गिरने से दुकान में भड़की आग
- बुझाने के दौरान फ्रिज में हुआ ब्लास्ट
- दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
नईदुनिया न्यूज, बानमोर/ मुरैना। बानमोर कस्बे के फड़ का पुरा में रात 9 बजे के करीब किराना दुकान में आग लग गई। इस आग के बीच फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के समय दुकान के पास दुकान संचालक व उसका बेटा मौजूद था, जो आग से झुलसे है। पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामप्रकाश की मोहल्ले में है किराना दुकान
जानकारी के मुताबिक फड़ का पुरा निवासी रामप्रकाश खटीक 60 साल की मोहल्ले में किराना दुकान है। रात के समय बिजली जाने पर रामप्रकाश ने दुकान में रोशनी करने मोमबत्ती लगाई। इसी बीच मोमबत्ती गिर गई और पास में रखे सामान में आग लग गई। इसी बीच रामप्रकाश और उसका बेटा दिलीप उम्र 32 साल आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी आग फ्रिज तक पहुंच गई और उसमें ब्लास्ट हो गया। इस बीच रामप्रकाश व दिलीप दोनों ही झुलस गए।
मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका। तब तक किराना का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। झुलसे पिता पुत्र का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।