• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

फिरोजाबाद से 41 लाख लूटकर भाग रहे थे भोपाल के 4 बदमाश, मुरैना में भीषण हादसा; कार से पिस्टल और कैश बरामद

मुरैना पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस को बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना दे दी है।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 05:52:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 05:53:26 PM (IST)
फिरोजाबाद से 41 लाख लूटकर भाग रहे थे भोपाल के 4 बदमाश, मुरैना में भीषण हादसा; कार से पिस्टल और कैश बरामद
बैरियर चौराहा पर बने ओवरब्रिज पर डंपर में पीछे से घुसी बदमाशों की कार, घायल आरोपियों को निकालते पुलिसकर्मी और घायल चारों बदमाश। नईदुनिया

HighLights

  1. नेशनल हाईवे 44 पर भीषण हादसा
  2. पशु व्यापारी से बंदूक की नोक पर की थी लूट
  3. मुरैना पुलिस ने दर्ज किया केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से 41 लाख रुपये की लूट करके भाग रहे भोपाल के बदमाशों की कार मुरैना में डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में चारों बदमाश घायल हो गए, पुलिस इन्हें अस्पताल ले जाने पहुंची, तब गाड़ी में हथियार व रुपयों से भरा बैग देख संदेह हुआ। मुरैना पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस को बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना दे दी है।

हादसा इतना भीषणा था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह हो गया क्षतिग्रस्त

मुरैना शहर के बैरियर चौराहा पर बने नेशनल हाईवे 44 के ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के तेज रफ्तार कार एमपी 04 डब्ल्यूसी 1570 सामने जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था, कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चार युवक बुरी तरह घायल होकर बेसुध हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत देखकर चारों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।


बैग में 41 लाख रुपये थे

चारों घायलों में से कोई भी बोलने की हालत में नहीं था, पुलिस ने पहचान पत्र व मोबाइल के लिए कार की तलाशी ली तब उसमें सीटों के नीचे पिस्टल, धारदार हथियार और रुपयों से भरा एक बैग मिला। बैग में 41 लाख रुपये थे। पुलिस टीम तत्काल समझ गई, कि यह चारों बदमाश हैं और कहीं से लूट या डकैती जैसी घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे।

चारों आरोपियों की पहचान भोपाल के 17 ऐशबाग स्टेडिम के पास रहने वाले आबिद पुत्र आशिफ खान उम्र 25 साल, आसिफ खान पुत्र अकील खान उम्र 31 साल, रेहान खान पुत्र इरफान खान उम्र 30 साल, साहिद खान पुत्र रसीद खान उम्र 30 साल तौर पर हुई।

आरोपी रेहान के बड़े भाई फैजान खान भोपाल में कार डेकोरेशन की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने नईदुनिया से चर्चा में बताया, कि रेहान स्विगी में काम करता रहा है, वह मंगलवार की सुबह घर से निकला, लेकिन लौटकर देर रात तक नहीं पहुंचा। आज सुबह उसे मुरैना पुलिस से सूचना मिली, तब वह ग्वालियर अस्पताल में भर्ती रेहान के पास पहुंचा है।

फिरोजाबाद में पशु व्यापारियों के रुपये लूटे थे

चारों आरोपियों में से दो को होश आने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से लूट करके भागे हैं। मुरैना एसपी धर्मराज मीना ने फिरोजाबाद एसएसपी आदित्य लांग्हे से संपर्क किया, उनसे लूट की घटना की पुष्टि हुई।

बताया गया है, कि मंगलवार-बुधवार की रात फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में छपरिया बायपास रोड पर मवेशी व्यापारी जान मोहम्मद निवासी छपरिया के साथ लूट हुई है।

मवेशी व्यापारी जान मोहम्मद अपने तीन साथियों के साथ बैग में रुपये भरकर भैंसे खरीदने जा रहे थे तभी रात दो बजे उनसे रुपयों से भरा बैग लूटकर नकाबपोश बदमाश भाग निकले। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि मुरैना के सिविल लाइन थाने में इस घटना को लेकर आर्म्स एक्ट व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में भोपाल के चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी भोपाल के हैं, उनके आपराधिक रिकार्ड तलाशे जा रहे है।