बीड़ी बम पटाखे की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल, मुरैना रेफर
विस्फोट के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुरैना रैफर कर दिया।
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 07:39:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 07:40:04 PM (IST)
पटाखे से घायल हुई बालिका।HighLights
- अंबाह के कस्बा गुधैनिया थोक मोहल्ले में हुई घटना
- मृत्युभोज के दौरान चलाए जा रहे थे पटाखे
- प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबाह (मुरैना)। मुरैना जिले के अंबाह के अंतर्गत कस्बा के गुधैनिया थोक मोहल्ले में रविवार दोपहर 3 बजे बीड़ी बम पटाखे की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका घायल हो गई। घायल की पहचान प्राची पुत्री धर्मेंद्र श्रीवास निवासी दिमनी के रूप में हुई है।
विस्फोट के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुरैना रैफर कर दिया।
मृत्युभोज के दौरान चलाए जा रहे थे पटाखे
घायल बालिका की नानी गुड्डी देवी ने बताया कि मोहल्ले में मृत्युभोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे पटाखे चला रहे थे। पटाखे की चपेट में आने से प्राची घायल हो गई। उन्होंने बताया कि प्राची दिमनी की रहने वाली है और कुछ समय के लिए अंबाह आई थी। इसी दौरान यह घटना हो गई।
घटना के बाद परिजन, घायल प्राची को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुरैना भेज दिया।