
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना जिला अस्पताल से सोमवार तड़के जिला जेल का एक कैदी भाग भाग। पंजाब का यह आरोपित डोंडा चूरा तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है, कि सोमवार 2 नवंबर को नूराबाद पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग में डोंडा चूरा से भरी कार पकड़ी थी। जांच में 10 बोरों में 232 किलो डोडा-चूरा पाया गया।
इसकी बाजार में कीमत चार लाख 64 हजार रुपए आंकी गई। आरोपित कार ड्राइवर जसवीर सिंह 47 पुत्र मंगलसिंह निवासी मोगा पंजाब को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था। दीपावली के दिन आरोपित तस्कर की तबीयत जेल में ख़राब होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार की सुबह जब जेल प्रहरी नींद में थे, तब मौका पाकर क़ैदी वार्ड से आरोपित भाग निकला।