• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में दीपावली पर खेत में मिली अधजली महिला की लाश, हत्या कर शव जलाने की आशंका

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को जली हालत में पैर मिले हैं।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 08:53:43 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 08:58:16 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना में दीपावली पर खेत में मिली अधजली महिला की लाश, हत्या कर शव जलाने की आशंका
बाजरे की करब में जलता महिला का शव। नईदुनिया

HighLights

  1. करब के ढेर में मिला शव
  2. मृतका की पहचान अभी बाकी
  3. हत्या की आशंका पर जांच

डिजिटल टीम, मुरैना। मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में कटीबरी हनुमान मंदिर के पास दीपावली के दिन सनसनीखेज घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-552 के किनारे खेतों में रखी बाजरे की करब में एक महिला का शव जलता हुआ मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर अधजली हालत में शव बरामद किया। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया है।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची है, जहां पोस्टमार्टम और डीएनए जांच की प्रक्रिया की जा रही है।

पूरा शरीर जला, अधजले पैर मिले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करब में लगी आग को ग्रामीणों ने पटाखे से हुई घटना समझा। आग बुझाई तो उसमें उसमें अधजला शव दिखा। जब तक आग पर काबू किया गया, तब तक महिला का शरीर लगभग पूरा जल चुका था। पुलिस को जली हालत में पैर मिले हैं। पहले तो यही पहचान ही नहीं हो पा रही थी, कि महिला है या पुरुष। बाद में पैरों की बनावट से महिला या युवती होने अनुमान लगाया गया।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।