नईदुनिया न्यूज, मुरैना। जीवाजीगंज शहर का शिक्षा हब कहा जाता है। यहां कोचिंग सेंटरों की भरमार है, जिन पर पढ़ने हर रोज हजारों छात्र-छात्रा आते हैं।
आए दिन विवाद की हो रही हैं घटनाएं
जीवाजीगंज में आए दिन छात्रों विवाद की घटनाएं हो रही हैं, जिन पर अंकुश नहीं लग पा रहा। गुरुवार की सुबह छात्रों के दो गुट बीच सड़क पर ऐसे भिड़े कि देखने वाले हैरान रह गए।
आसपास की कोचिंग सेंटरों पर हड़कंप मच गया। हालात पथराव जैसे बन गए, इस कारण आसपास की कोचिंगों में भी हड़कंप मच गया।
विवाद करीब पांच मिनट चला, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं आए
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अग्रसेन पार्क के अंदर जिस समय यह विवाद हुआ, तब दो से तीन पुलिसकर्मी पार्क की बाउंड्री की दूसरी ओर थे।
छात्रों के झगड़े में दो गुटों से 20 से 30 छात्र थे, जो आपस में मारपीट कर रहे थे, इन्हें देख पुलिसकर्मी पीछे हटकर वहां से चले गए। यह विवाद करीब पांच मिनट चला।
छात्र दो जगह पर झगड़े, एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाए। बाद में पार्क में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करवाया।