मुरैना के पहाड़गढ़ के जंगल में मिला तेंदुए का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
ग्रामीणों ने शव को देखकर वन विभाग को सूचना दी।
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:17:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:33:00 PM (IST)
झाड़ियों में पड़ा तेंदुआ का शव। नईदुनियाHighLights
- मवेशी चराने गए चरवाहों ने दी सूचना
- पीएम रिपोर्ट से होगी मौत के कारण की पुष्टि
- इलाके में लंबे समय से सक्रिय था तेंदुआ
नईदुनिया न्यूज, पहाड़गढ़ (मुरैना)। मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के कहारपुरा स्थित पंचमपुर के जंगल में मंगलवार की शाम को एक तेंदुआ का शव मिला है।
ग्रामीणों ने शव को देखकर वन विभाग को सूचना दी। जिस पर वन विभाग की टीम देर शाम तक इस शव को बरामद कर ला रही थी। वन विभाग तेंदुआ के शव का पीएम कराएगा जिससे उसकी मौत की पुष्टि हो सके।
ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक पंचमपुर के जंगलों में चरवाहे मवेशियों को लेकर गए हुए थे। इसी बीच झाड़ियों के बीच उन्हें तेंदुआ का शव दिखाई दिया। यह वयस्क तेंदुआ का शव है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन टीम जंगल की ओर रवाना हुई। ग्रामीणों ने तेंदुआ के शव का वीडियो भी बनाया। तेंदुआ की मौत कैसे हुई है अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। इलाके में शिकारी भी पाए जाते हैं लेकिन शव को देखकर ऐसा लग नहीं रहा हैं।
यहां बता दें कि पिछले लंबे समय से पहाड़गढ़ क्षेत्र में तेंदुआ लगातार देखा जा रहा था। ईंश्वरा महादेव पर पिछले दिनों एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल भी कर दिया था। अब वन टीम उसे देर रात तक लेकर आएगी। इसके बाद बुधवार को पीएम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।