• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरैना के मिशनरीज स्कूल के प्रिंसीपल आवास में मिलीं शराब की बोतलें, स्कूल सील

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने मारा छापा l प्रिंसीपल पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा, स्कूल सील।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 25 Mar 2023 03:19:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Mar 2023 09:52:26 AM (IST)
मुरैना के मिशनरीज स्कूल के प्रिंसीपल आवास में मिलीं शराब की बोतलें, स्कूल सील

मुरैना (नप्र)। मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण अयोग की टीम ने शनिवार सुबह मुरैना शहर के मिशनरीज स्कूल सेंट मैरी का औचक निरीक्षण किया। यहां स्कूल के एक हिस्से में बने भवन में महंगी अंग्रेजी शराब का 19 बोतलों के अलावा व एक कंडोम जब्त किया। भवन में स्कूल के प्रिंसीपल (फादर) रहते थे। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर स्कूल को सील कर दिया गाय है मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डा. निवेदिता शर्मा, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक राजावत, सदस्य जितेंद्र डंडोतिया, जिला शिक्षा अधिकारी एके पाठक, महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ एमएस अंब ने ग्वालियर हाइवे पर एसपी आफिस के पास स्थित स्कूल का निरीक्षण किया।

naidunia_image

स्कूल की पहली व दूसरी मंजिल के क्लासरूम, लाइब्रेरी, शौचालय से लेकर अन्य परिसर का निरीक्षण करने के बाद टीम स्कूल के मुख्य भवन के एक हिस्से में बने भवन के अंदर दाखिल हुई। यह आवासीय परिसर था, जिसमें अलग-अलग जगह 12 पलंग डले थे। इसी भवन के एक हिस्से में स्कूल प्रिंसीपल (फादर) डायनोसियस आरबी का आवास था। एक कमरे में महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 8 बोतलें मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो एक कार्टून में 11 शराब बोतलें व एक कंडोम भी मिला। आवास के लिए प्रिंसीपल आफिस से लेकर स्कूल की हर मंजिल व लाइब्रेरी तक से जाने का रास्ता था, एक रास्ता स्कूल मैदान की ओर खुलता था।


टीम ने इन रास्तों को खुफिया माना है। कार्रवाई के बाद हिंदू जागरण मंच ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रिंसीपल डायनोसियस आरबी का कहना था कि आवासीय परिसर स्कूल से बाहर है। वह शराब नहीं पीते पर मार्च में सस्ती मिल रही थी, इसलिए स्टाफ व अन्य किसी को देने के लिए खरीद ली। अधिकांश बोतलें खाली हैं। कंडोम कहां से आ गया, यह उनकी जानकारी मे नहीं है। आवास में अधिक बेड स्कूल से संबंधित गेस्ट हाउस के रूप में उपयोग के तौर पर हैं। डीईओ का कहना है कि मान्यता अधिनियमों के तहत कार्रवाई करेंगे।

स्कूल में इस तरह आवास बनाकर रहने की अनुमति नहीं होती। जितनी शराब मिली है, वह अपराध है। एक कंडोम भी मिला है। इस हिस्से के रास्तों व अन्य जगहों पर कैमरे भी नहीं है। कलेक्टर को मान्यता निरस्त करने के लिए रिपोर्ट दी जाएगी। - डा. निवेदिता शर्मा, सदस्य, मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग

मुरैना के सेंट मैरी स्कूल में प्रिंसिपल के आवास से मिली शराब और आपत्तिजनक सामग्री#Morena #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/ToOtbXcpL9

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 25, 2023

मुरैना के सेंट मैरी स्कूल में प्रिंसिपल के आवास से मिली शराब और आपत्तिजनक सामग्री#Morena #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/eVk8nLNf3r

— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 25, 2023