
नईदुनिया प्रतिनिधि, पोरसा। पोरसा कस्बा के दीनदयाल नगर में सोमवार सुबह एक बछिया से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे आरोपित को टोकने पर उसने गांव के युवक की मारपीट की और मौके से भाग गया। मारपीट के कारण फरियादी को चोट आई है। घटित अपराध को लेकर पोरसा पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
दीनदयाल नगर में रहने वाले फरियादी महावीर पुत्र सुखराम शाक्य को सोमवार सुबह 9 बजे पास के खाली पड़े प्लाट से बछिया के रम्हाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह घर के बाहर निकला तो देखा कि गांव का ही कमलेश शाक्य पुत्र दीनदयाल शाक्य बछिया से कुकर्म करने का प्रयास कर रहा है।
यह देख महावीर ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को डांटा और भगाने का प्रयास किया। इस पर आरोपित युवक ने फरियादी को जमीन पर पटककर उसकी मारपीट कर दी। मारपीट में फरियादी की पीठ व छाती में चोट आई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना गिदौली गांव की है। यहां मायके में रह रही 19 साल की महिला के घर में घुसकर आरोपित गिर्राज शर्मा पुत्र मिजाजी शर्मा ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित जब घर में घुसकर पीड़िता के साथ हरकत कर रहा था, उसी समय महिला का पिता खेत से घर आ गया। पिता को देखकर आरोपित युवक मौके से भाग गया। चार नवंबर को दोपहर एक बजे हुई इस घटना की शिकायत पीड़िता ने 9 नवंबर को पोरसा पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।