• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का दावा- 600 से ज्यादा भाजपाई कांग्रेस में आने को तैयार, मंथन जारी

हमारी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी मंथन कर रही है। उन लोगों को नहीं लेंगे, जिनकी रगों में आरएसएस-भाजपा का खून दौड़ रहा है।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:52:52 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:53:31 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का दावा- 600 से ज्यादा भाजपाई कांग्रेस में आने को तैयार, मंथन जारी
संगठन सृजन कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते जीतू पटवारी। नईदुनिया

HighLights

  1. पॉलिटिकल अफेयर कमेटी कर रही मंथन
  2. कृषि मंत्री और सरकार पर लगाए आरोप
  3. भिंड में कार्यकर्ताओं ने बताई हार की वजह

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। जौरा रोड स्थित रिसोर्ट में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रदेश में 600 से ज्यादा भाजपाई कांग्रेस में आना चाहते हैं। इनकी पूरी लिस्ट है, इनमें सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष आदि हैं।

हमारी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी मंथन कर रही है। उन लोगों को नहीं लेंगे, जिनकी रगों में आरएसएस-भाजपा का खून दौड़ रहा है।

प्रदेश में लूट और डकैतों की चल रही सरकार

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लूट और डकैतों की सरकार चल रही हैं। इसका जीता जागता उदाहरण मुरैना में कृषि मंत्री हैं। यहां नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी गई।


पूरे प्रदेश में सबसे पहले खाद पर कमीशनखोरी व कालाबाजारी मुरैना में सामने आई। खुलकर कह रहा हूं, कि कृषि मंत्री ऐंदल सिंह नकली खाद की फैक्ट्री चलवा रहे है।

कलेक्टर, एसपी हो या थाना प्रभारी। बिना रिश्वत देकर पोस्टिंग किसी को नहीं मिलती और फिर यह अधिकारी जनता से पैसा वसूलते हैं।

भिंड में कार्यकर्ता बोले-टिकट के दावेदार प्रत्याशी को हराते हैं

भिंड में इटावा रोड स्थित शैल रायल गार्डन में संगठन सृजन अभियान के तहत शिविर में जीतू पटवारी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार हार को लेकर कार्यकर्ताओं से जवाब मांगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी अकेले चुनाव लड़ता है, टिकट के अन्य दावेदार उसे हराने में जुट जाते हैं।

पटवारी ने कहा कि सर्वे और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद टिकट तय किए जाते हैं, लेकिन कई बार प्रत्याशी की घोषणा अंतिम समय में होती है। दावेदारों को मनाने और नाराजगी दूर करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ता है। पार्टी अब इन कमियों को दूर करने के लिए संगठन को मजबूत करने पर काम कर रही है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।