• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: Morena Accident News: परीक्षा देने जा रहे छात्र को अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Morena Accident News: मुरैना के अंबाह में बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्र को अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्‍टर ने कुचल दिया।

By anil.tomarEdited By: anil.tomar
Publish Date: Sat, 09 Apr 2022 11:11:45 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Apr 2022 11:12:14 AM (IST)
Video: Morena Accident News: परीक्षा देने जा रहे छात्र को अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Morena Accident News: मुरैना.नईदुनिया प्रतिनिधि। अंबाह कालेज में परीक्षा देने आ रहे छात्र को तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, फिर ट्रैक्टर का टायर छात्र पर चढ़ गया। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हैै। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया। यह हादसा शनिवार की सुबह अंबाह थाना क्षेत्र के गूंज बंधा रोड पर गोसिन के पुरा पर हुआ हादसा।

मुरैना। अंबाह कालेज में परीक्षा देने आ रहे छात्र को तेज रफ्तार में आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, फिर ट्रैक्टर का टायर छात्र पर चढ़ गया। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हैै। pic.twitter.com/TN04vwjRUC

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 9, 2022


माता बसैया थाना क्षेत्र के बेंडा गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप पुत्र दशरथ गुर्जर निवासी, शुक्रवार को अपने नाना के गांव के गोसिन का पुरा में आया हुआ था। संदीप का शनिवार को अंबाह कालेज में पेपर था। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह बाइक से कालेज जाने के लिए निकला था। जैसे ही संदीप गूंज बंधा रोड पर आया तो पीछे से तेज रफ्तार में आए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर कार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से संदीप बाइक सहित गिर गया, उसके बाद ट्रैक्टर के पहिए संदीप को कुचलने हुए निकल गए। घटना स्थल पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है, कि मृतक संदीप पढ़ाई के लिए अंबाह के भरतपुरा में किराए के मकान में रहता था। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राली में चंबल नदी से अवैध उत्खनन कर लाया गया अवैध रेत भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वहां से ट्रैक्टर को लेकर भाग गया।

ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक अंबाह-गूंजबंधा रोड पर चक्काजाम लगा रहा। ग्रामीणों का गुस्सा घटना के बाद पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण और भड़क गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो ग्रामीण भड़क गए और शव को लेकर अंबाह तहसील के सामने जाम लगाने की चेतावनी देने लगे। पुलिस की समझाइश और अवैध रेत के ट्रैक्टर-ट्राली व ड्राइवर को पकड़कर कार्रवाई का भरोसा देने पर लोग माने और चक्काजाम खोला।