यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Morena Crime: मुरैना में पड़ोसियों की बीच विवाद में सुलह कराने गए युवक को मारा फरसा, मौत
पड़ोस में रहने वाले दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश पर मुंहवाद शुरू हुआ, जिसमें देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी, कुल्हाड़ी और फरसा निकल आए।
By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 25 May 2024 12:35:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 May 2024 05:56:11 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर रहे दो पक्षों के बीच बचाव करने में एक ग्रामीण ने अपनी जान गवा दी। मामला कैलारस क्षेत्र का है, जहां ढेंगीपुरा गांव में दो पक्षों में शुक्रवार की देर रात विवाद हो गया।
पड़ोस में रहने वाले दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश पर मुंहवाद शुरू हुआ, जिसमें देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी, कुल्हाड़ी और फरसा निकल आए। विवाद को शांत करने गांव का दीवान सिंह गुर्जर दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए झगड़े में कूद पड़ा।
नाजुक हालत में तोड़ा दम
इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। दीवान सिंह की पीठ गर्दन पर फरसे से वार किया गया। नाजुक हालत में दीवान सिंह को कैलारस से ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।