मुरैना: पोरसा में प्राचीन मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति तोड़ी और लगाई आग, ग्रामीणों के हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग लेकर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी भी पकड़ लिया है। हालांकि, आरोपी मानसिक बीमार बताया जा रहा है।
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 09:50:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 09:50:48 PM (IST)
धोरोटा के पिलुआ वाले हनुमान मंदिर मूर्ति जो आरोपी ने आग लगाकर तोड़ दी। नईदुनियाHighLights
- शाम को दीपक जलाने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा नजारा
- गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
- मानसिक रूप से विक्षिप्त निकला आरोपी
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना (पोरसा)। मानसिक विक्षिप्त ने हनुमानजी की मूर्ति तोड़ दी फिर उसमें आग लगा दी। मामला पोरसा के धोरोटा गांव का है। घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग लेकर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी भी पकड़ लिया है।
शाम को दीपक जलाने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा नजारा
रोज की तरह शुक्रवार शाम को धोरोटा के पिलुआ वाले हनुमान मंदिर पर कुछ ग्रामीण दीपक लगाने गए। तब देखा कि मंदिर के गर्भगृह में हनुमानजी की मूर्ति बुरी तरह खंडित हालत में है।
मूर्ति के चारों और आग लगाई जिससे मूर्ति बुरी तरह झुलस गई है, गर्भग्रह की दीवारें काली पड़ गईं।
घटना से पूरे गांव में आक्रोश फेल गया, सैकड़ों लोग मंदिर पर जुट गए फिर इकट्ठा कर थाने पहुंचे। दो सौ से अधिक लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।
आरोपी मानसिक रूप से बीमार
पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के ही 45 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा को पकड़ा है, जो मानसिक रूप से बीमार बताए गया है। ओमप्रकाश शर्मा ने ही दोपहर के समय मंदिर की मूर्ति तो तोड़ा फिर बिजली के तार व पूजन की अन्य सामग्री को खंडित प्रतिमा के सामने रखकर आग के हवाले कर दिया।
गांव के बुजुर्ग रामरूप ने बताया, कि मंदिर दो सौ साल से अधिक पुराना है, इस मंदिर पर आसपास के सात गांव के लोग पूजा को आते हैं। पोरसा टीआई जयदीप भदौरिया ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।