मुरैना: नहाते समय महिला के फोटो खींचकर मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
Morena Crime News: महिला दुर्गाविहार कॉलोनी में मोहन राजपूत के मकान में दो बच्चों के साथ किराए से रहती है। उसके पति पेशे से ड्राइवर होने के कारण घर से...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 05:55:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 05:55:56 PM (IST)
HighLights
- बाथरूम में छिपकर बनाए फोटो-वीडियो
- ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म का आरोप
- पति के घर लौटते ही पुलिस में शिकायत
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। शहर की दुर्गाविहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली 26 साल की महिला का मकान मालिक ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। अंतत: पीड़ित महिला ने पति के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का केस कायम कराया है।
मकान में दो बच्चों के साथ रहती है महिला
पीड़ित महिला ने पुलिस को पेश शिकायत में बताया कि वह 2023 से दुर्गाविहार कॉलोनी में मोहन राजपूत के मकान में दो बच्चों के साथ किराए से रहती है। उसके पति पेशे से ड्राइवर होने के कारण घर से अक्सर बाहर रहते हैं। मार्च के महीने में फरियादिया के बाथरूम में नहाने के दौरान मकान मालिक मोहन राजपूत ने गुपचुप कुछ फोटो खींच लिए और वीडियों बना लिया। 16 मार्च को आरोपी मोहन राजपूत होली मिलन के बहाने उसके कमरे में घुस आया और उसने आपत्तिजनक फोटो दिखाते हुए कहा कि उसे शारीरिक संबंध बनाने दे वर्ना वह फोटो-वीडियों को फेसबुक पर वायरल कर देगा।
आरोपी ने धमकाकर कई बार किया दुष्कर्म
ऐसा दबाव बनाकर आरोपी मकान मालिक ने पीड़िता से दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद 10 अप्रैल को भी आरोपी ने फरियादिया की मर्जी के बिना दुष्कर्म किया। बाद भी आरोपी ने धमकाकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। इससे फरियादिया किराए का मकान छोड़कर मायके चली गई। बाद में पति के सूरत से मुरैना आने के बाद पीड़िता ने घटित अपराध से पति को अवगत कराया। पति ने पत्नी को सिविल लाइन थाने ले जाकर आरोपी मकान मालिक मोहन राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।