Morena Lok Sabha Election Result 2019 : भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में जीते
Morena Lok Sabha Election Result 2019 :मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर और रामनिवास रावत के बीच ही मुख्य मुकाबला था।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 22 May 2019 05:19:15 PM (IST)
Updated Date: Fri, 24 May 2019 01:03:18 AM (IST)

मुरैना। मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत को 1 लाख 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इस सीट पर तोमर की प्रतिष्ठा दांव पर थी, लेकिन तोमर ने अपने कुशल प्रबंधन के बूते शानदार जीत दर्ज की।
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 12 मई को मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर 61.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट 2004 तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही थी। इस दौरान इस सीट पर भाजपा के अशोक अर्गल व उनके पिता छविराम अर्गल का कब्जा सर्वाधिक बार कब्जा रहा था। छविराम अर्गल इस सीट पर दो बार जीते। इसके बाद अशोक अर्गल 4 बार सांसद बने।
ये बने थे पहले सांसद
मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र बनने के बाद 1967 में पहली बार चुनाव हुआ था। इस चुनाव में पहली बार आत्मदास पहले सांसद बने। इसके बाद 1971 में जनसंघ के हुकुमचंद कछवाह, 1977 में भारतीय लोकदल से छविराम अर्गल, 1980 में कांग्रेस के बाबूलाल सोलंकी, 1984 में कांग्रेस के ही कम्मोदीलाल जाटव, 1989 में भाजपा के छविराम अर्गल, 1991 में कांग्रेस के बारेलाल जाटव सांसद बने। इसके बाद 1996, 98, 99 व 2004 में भाजपा के अशोक अर्गल ही चुनाव जीते। 2009 में यह सीट आरक्षण से बाहर हुई तो भाजपा के नरेन्द्र सिंह तोमर व 2014 में भाजपा के ही अनूप मिश्रा सांसद बने।
यह रहा था 2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम
- अनूप मिश्रा (भाजपा) को 3,75,567 वोट मिले। 43.96 फीसदी मत मिले।
- वृंदावन सिंह सिकरवार (बसपा) को 2,42,586 मत मिले। 28.40 फीसदी मत मिले।
- डॉ. गोविंद सिंह (कांग्रेस) को 1,84,253 मत मिले। 21.57 फीसदी मत मिले।
![naidunia_image]()