• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morena Murder News: ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर ट्रक में मिला शव, भीड़ ने लगाया जाम

Morena Murder News: नेशनल हाईवे पर जेके टायर नूराबाद के पास ट्रक में ड्राइवर का शव मिला है। ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की गईहै।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 08 May 2023 10:34:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 May 2023 02:40:24 PM (IST)
Morena Murder News: ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर ट्रक में मिला शव, भीड़ ने लगाया जाम

Morena Murder News: मुरैना. नईदुनिया प्रतिनिधि। मुरैना में आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर जेके टायर नूराबाद के पास ट्रक में ड्राइवर का शव मिला है। ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की गई है। ट्रक में ड्राइवर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई और परिजनाें सहित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कल्लू पुत्र रामहेत गौड़ उम्र 40 साल निवासी बानमोर ट्रक ड्राइवर है। कल्लू जिस ट्रक को चलाता था वह जेके टायर फैक्ट्री के पास हाईवे किनारे ढाबा के पास खड़ा मिला। सुबह जब कुछ लोगों ने ट्रक में झांक कर देखा तब खून से लथपथ कल्लू का शव केबिन में पड़ा था। रात में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ड्राइवर को गोली मारी गई है। इस घटना के बाद ड्रायवर के स्वजनों सहित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। साथ मामले की जांच भी शुरू कर दी है।